फेडरल रिजर्व की पॉलिसी से पहले 28 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी पर दबाव दिखा। इसकी वजह यह है कि इनवेस्टर्स फेड की पॉलिसी से पहले सावधानी बरत रहे हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक की पॉलिसी के फैसले के बारे में भारतीय समय के मुताबिक देर रात पता चलेगा।
