ट्रेन में रात का सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कोच में लगे चार्जिंग पॉइंट से मोबाइल चार्ज नहीं हो पाएगा। रेलवे बोर्ड ने इस पुराने सेफ्टी नियम पर सख्ती बढ़ा दी है और सभी रेलवे जोन से कहा है कि इसे बिना किसी छूट के लागू किया जाए। यह फैसला साउथ ईस्टर्न रेलवे की एक ट्रेन में हाल ही में पावर बैंक फटने की घटना के बाद आया है। अब अफसर और सुपरवाइजर ट्रेनों में सरप्राइज चेकिंग करके देखेंगे कि नियम का पालन हो रहा है या नहीं।
