sushmit
Chief Sub Editor, Moneycontrol Hindi
सुष्मित सिन्हा मनीकंट्रोल में चीफ सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं। उन्हें बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ी खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और पर्सनल फाइनेंस जैसे विषयों की जटिल खबरों को आसान भाषा में समझाना उनकी खासियत है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को हर खबर से जुड़ी जरूरी जानकारी साफ और सरल शब्दों में मिले, ताकि वे बाजार में होने वाले बदलावों और निवेश से जुड़े फैसलों को बेहतर तरीके से समझ सकें। मनीकंट्रोल से पहले सुष्मित सिन्हा Zee Business में चीफ सब एडिटर के पद पर काम कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने ABP News, India TV, TV9 Bharatvarsh और Times Now Navbharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। सुष्मित, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, कंपनियों के तिमाही नतीजे, IPO, ब्रोकरेज रिपोर्ट, कंपनियों से जुड़ी बड़ी खबरें, SEBI और RBI के फैसले, ग्लोबल मार्केट, रियल एस्टेट, सोना-चांदी और दूसरी कमोडिटी, म्यूचुअल फंड और पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी ख़बरें कवर करते हैं।