Stocks to Watch: 19 नवंबर को इन 8 शेयरों पर रहेगी नजर, जियो फाइनेंशियल से लेकर यस बैंक तक शामिल

Stocks to Watch: 19 नवंबर को शेयर बाजार में यस बैंक समेत आठ शेयरों पर निवेशकों की करीबी नजर रहेगी। इनसे जुड़े अहम अपडेट आए हैं। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 18, 2026 पर 9:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bharat Forge ने अपनी सब्सिडियरी Kalyani Strategic Systems में 291 करोड़ रुपये निवेश किए हैं।

Stocks to Watch: गुरुवार 19 नवंबर को शेयर बाजार में आठ शेयर खबरों और कॉरपोरेट अपडेट के चलते फोकस में रहेंगे। कहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर RBI की चिंता है, तो कहीं जॉइंट वेंचर में निवेश और शेयर बायबैक की तैयारी। इन खबरों का असर गुरुवार को संबंधित शेयरों की चाल पर दिख सकता है।

Yes Bank

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के AT1 बॉन्ड राइट ऑफ करने के फैसले को पलटने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर RBI ने चिंता जताई है। 2020 में बैंक के रेस्क्यू के दौरान 8,415 करोड़ रुपये के AT1 बॉन्ड राइट ऑफ किए गए थे। RBI का कहना है कि इन्हें बहाल करने से बैंक के मौजूदा जमाकर्ताओं के हित प्रभावित हो सकते हैं और भविष्य में बैंकों को संकट से निकालने की व्यवस्था कमजोर पड़ सकती है।


NALCO

सरकारी एल्युमीनियम कंपनी NALCO ने क्रिटिकल मिनरल स्कैंडियम की रिकवरी के लिए रूस की कंपनी RUSAL के साथ समझौता किया है। दोनों कंपनियां एल्युमिना प्रोडक्शन के दौरान निकलने वाले रेड मड से स्कैंडियम निकालने की संभावनाएं तलाशेंगी। इसके लिए तकनीकी जानकारी भी साझा की जाएगी।

Jio Financial Services

फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी Jio Financial Services ने ब्लैकरॉक के साथ अपने 50:50 जॉइंट वेंचर Jio BlackRock Asset Management में 123 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। ब्लैकरॉक ने भी इतनी ही रकम लगाई है। दोनों कंपनियों को राइट्स इश्यू के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 12.3 करोड़ शेयर आवंटित किए गए हैं।

Dalmia Bharat

सीमेंट कंपनी डालमिया भारत के बोर्ड की बैठक 23 नवंबर 2026 को होगी। इसमें कंपनी के शेयर बायबैक प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। यह प्रस्ताव पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयरों के लिए है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है।

LT Foods

FMCG कंपनी LT Foods की अमेरिकी सब्सिडियरी LT Foods Americas ने Maya Kaimal ब्रांड की पैरेंट कंपनी MK Foods Holdings को खरीदने का समझौता किया है। यह डील 5.8 मिलियन डॉलर की एंटरप्राइज वैल्यू पर हुई है। जरूरी शर्तें पूरी होने के बाद अगले तीन महीने में अधिग्रहण पूरा होने की उम्मीद है।

Bharat Forge

ऑटो कंपोनेंट और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Bharat Forge ने अपनी सब्सिडियरी Kalyani Strategic Systems में 291 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। यह रकम राइट्स इश्यू के जरिए लगाई गई है। इसके लिए QIP से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी को 10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 29.05 करोड़ शेयर आवंटित हुए हैं।

Aye Finance

NBFC कंपनी Aye Finance ने 325 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी है। इसके लिए प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए तीन सीरीज में सिक्योर्ड और लिस्टेड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी किए जाएंगे। इसमें 75 करोड़ रुपये का ग्रीन शू ऑप्शन भी शामिल है। प्रत्येक डिबेंचर की फेस वैल्यू 1 लाख रुपये होगी।

Sky Gold & Diamonds

ज्वेलरी कंपनी Sky Gold & Diamonds को 1,800 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी मिली है। कंपनी के बोर्ड और शेयरधारकों ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत पब्लिक या प्राइवेट ऑफरिंग के जरिए फंड जुटाया जा सकता है। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) का विकल्प भी शामिल है।

Yes Bank AT1 Bonds: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर RBI ने जताई चिंता, कहा- बैंक को बचाने की योजना को झटका लगेगा

Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।