Amreli Plane Crash: गुजरात से प्लेन क्रैश होने की एक दुखद खबर सामने आ रही है। गुजरात के अमरेली में मंगलवार (22 अप्रैल) को एक ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे एक पायलट की मौत है। अमरेली के गिरिया रोड स्थित रिहायशी इलाके में पायलट ट्रेनिंग सेंटर का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। प्लेन के क्रैश होने के बाद तेज विस्फोट हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इसकी खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम एवं पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
प्लेन क्रैश पर फायर ऑफिसर एचसी गढ़वी ने न्यूज एजेंसी ANI बताया, "हमें एक प्लेन क्रैश की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हमने आग पर काबू पाया। अंदर प्लेन का पायलट दिख रहा था। पायलट को अस्पताल भेजा गया। हादसे में पायलट की मृत्यु हो गई है।"
यह दुर्घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे अमरेली शहर के गिरिया रोड इलाके के पास हुई। बताया जा रहा है कि प्लेन एक निजी कंपनी का था। प्राइवेट कंपनी द्वारा संचालित पायलट ट्रेनिंग सेंटर के प्लेन में हादसे के बाद आग लग गई। जब प्लेन क्रैश हुआ तो उस वक्त पर उसमें कुल दो लोग मौजूद थे। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका फिलहाल इलाज चल रहा है।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, विमान पायलट ट्रेनिंग सेंटर का माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार विमान उड़ा रहे पायलट की दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस अमरेली के गिरिया रोड पर पहुंच गई है, जहां यह हादसा हुआ। फिलहाल, आगे की जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक संजय खरात के अनुसार, अज्ञात कारणों से दुर्घटनाग्रस्त विमान को पायलट अकेले उड़ा रहा था। उसने अमरेली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। विमान कथित तौर पर शास्त्री नगर इलाके के पास एक खुले जमीन में दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले एक पेड़ से टकराया, जिससे आगे की हताहतों को रोकने में मदद मिली।
इसके बाद विमान में आग लग गई। किसी आम नागरिक के घायल होने की खबर नहीं है। खरात ने पुष्टि की है कि विमान अमरेली हवाई अड्डे से संचालित दिल्ली स्थित एविएशन अकादमी का था। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
इससे पहले पिछले महीने गुजरात के मेहसाणा के एक गांव के बाहरी इलाके में भारतीय वायुसेना का एक जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया था। उस प्लेन ने जामनगर एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। उस हादसे में भी एक पायलट की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया था।