अमूल अब किसानों को प्रति किलो फैट पर 10 रुपये ज्यादा देगी, गाय और भैंस के दूध कीमत ज्यादा मिलेगी! नया रेट कार्ड जानिए

नई दरें 1 जून से लागू होंगी। कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत और डेयरी सेक्टर पर बढ़ रहे दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि, इस बढ़ोतरी की ऐलान अमूल डेयरी के चेयरमैन सभेसिंह परमार ने की। कंपनी की ओर से किए गए इस इजाफे के बाद किसानों से जो खरीद भाव पहले 865 रुपये प्रति किलो फैट था, वह अब बढ़कर 875 रुपये प्रति किलो फैट हो जाएगा

अपडेटेड May 20, 2026 पर 12:43 PM
Story continues below Advertisement
देश की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने देश के किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है।

देश की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने देश के किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। अमूल डेयरी ने मंगलवार को दूध सप्लाई करने वाले किसानों के लिए दूध खरीद कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया। कंपनी ने प्रति किलोग्राम फैट पर 10 रुपये बढ़ाने का फैसला लिया है। नई दरें 1 जून से लागू होंगी। कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत और डेयरी सेक्टर पर बढ़ रहे दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि, इस बढ़ोतरी की ऐलान अमूल डेयरी के चेयरमैन सभेसिंह परमार ने की। कंपनी की ओर से किए गए इस इजाफे के बाद किसानों से जो खरीद भाव पहले 865 रुपये प्रति किलो फैट था, वह अब बढ़कर 875 रुपये प्रति किलो फैट हो जाएगा।

अब किसानों को मिलेगी इतनी कीमत

इस बदलाव के बाद सहकारी सदस्यों द्वारा दिए जाने वाले भैंस के दूध की खरीद कीमत 865 रुपये से बढ़कर 875 रुपये प्रति किलोग्राम फैट हो जाएगी। इसके चलते 6 प्रतिशत फैट वाले भैंस के दूध की कीमत 0.61 रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएगी। अब इसकी दर 53.44 रुपये से बढ़कर 54.05 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। वहीं, 7 प्रतिशत फैट वाले दूध की कीमत 0.72 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 62.34 रुपये से 63.06 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। अमूल डेयरी ने गाय के दूध की खरीद कीमत में भी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दर 384.10 रुपये से बढ़कर 388.65 रुपये प्रति किलोग्राम फैट हो जाएगी। यानी इसमें 4.55 रुपये प्रति किलोग्राम समतुल्य फैट की बढ़ोतरी की गई है।


इस बदलाव के बाद 3.5 प्रतिशत फैट वाले गाय के दूध की सप्लाई करने वाले उत्पादकों को अब 36.68 रुपये प्रति लीटर मिलेंगे। इसमें 0.43 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, 4 प्रतिशत फैट वाले गाय के दूध की खरीद कीमत 0.45 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 38.68 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

बढंती मंहगाई की मार

बता दें कि, एलपीजी, लाइट डीजल ऑयल, पैकेजिंग फिल्म, सीबीएक्स और दूसरी जरूरी चीजों की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वहीं, डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट का खर्च भी काफी बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक, पशुओं के चारे में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की कीमतें पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी हो चुकी हैं। इससे डेयरी संचालन की लागत और ज्यादा बढ़ गई है। बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बादल के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के बाद अमूल ने अपने दूध के दामों में भी बढोतरी कर दी थी। बीते हफ्ते गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने बढ़ती लागत के कारण पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा थी। यह बढ़ोतरी 14 मई से लागू भी हो गई है। पिछली बार कीमतों में बढ़ोतरी 1 मई, 2025 को की गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।