देश की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने देश के किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। अमूल डेयरी ने मंगलवार को दूध सप्लाई करने वाले किसानों के लिए दूध खरीद कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया। कंपनी ने प्रति किलोग्राम फैट पर 10 रुपये बढ़ाने का फैसला लिया है। नई दरें 1 जून से लागू होंगी। कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत और डेयरी सेक्टर पर बढ़ रहे दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि, इस बढ़ोतरी की ऐलान अमूल डेयरी के चेयरमैन सभेसिंह परमार ने की। कंपनी की ओर से किए गए इस इजाफे के बाद किसानों से जो खरीद भाव पहले 865 रुपये प्रति किलो फैट था, वह अब बढ़कर 875 रुपये प्रति किलो फैट हो जाएगा।
