Amul products: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक्सपायर हो चुके खाने-पीने की चीजों को खरीदकर उनकी एक्सपायरी डेट बदलकर उन्हें सस्ते दामों पर बेचने का एक बड़ा स्कैम सामने आया है। राजस्थान के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने सोमवार (10 मार्च) को जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150,000 किलोग्राम एक्सपायर हो चुके अमूल ब्रांड के खाने-पीने के सामान नष्ट कर दिए। अधिकारियों ने बताया कि डीलर एक्सपायरी डेट मिटाकर और दोबारा छापकर इन चीजों को बाजार में बेचने की तैयारी कर रहा था।
