Anant Singh: अपराध की दुनिया से राजनीति में आए जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह को बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाने के लिए मंगलवार (3 फरवरी) को जेल से सदन लाया गया। मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली। सिंह दुलारचंद यादव मर्डर केस में तीन महीने से न्यायिक हिरासत में हैं।
