Get App

WFH की अपील और पेट्रोल बचाने वाली बात पर अब अश्विनी वैष्णव ने अंडरलाइन की ये चीजें, मामला कितना गंभीर है समझिए

PM Modi 7 Appeals: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (10 मई) को फॉरेन करेंसी बचाने के लिए पेट्रोल और डीजल का विवेकपूर्ण उपयोग करने, शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं का उपयोग, कार पूलिंग, इलेक्ट्रिक गाड़ियों का अधिकतम उपयोग और घर से काम करने यानी 'वर्क फ्रॉम होम (WFM)' जैसे उपायों का सुझाव दिया। इस पर अब अश्विनी वैष्णव का बयान सामने आया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 11, 2026 पर 12:37 PM
WFH की अपील और पेट्रोल बचाने वाली बात पर अब अश्विनी वैष्णव ने अंडरलाइन की ये चीजें, मामला कितना गंभीर है समझिए
PM Modi 7 Appeals: अश्विनी वैष्णव ने नागरिकों से केंद्र सरकार के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की

PM Modi 7 Appeals: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार (11 मई) को चेतावनी दी कि पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इसका शांतिपूर्ण समाधान अभी दूर लग रहा है। केंद्रीय मंत्री ने लोगों से केंद्र सरकार के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की। वर्क फ्रॉम होम (WFH) की अपील और पेट्रोल-डीजल बचाने वाली बात पर अश्विनी वैष्णव ने पीएम नरेंद्र मोदी का समर्थन किया।

CII वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि दुनिया बहुत ही उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि भले ही भारत जैसे देश उन भू-राजनीतिक तनावों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार न हों जो वैश्विक बाजारों को नया रूप दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "शांति अभी दूर है। मुश्किल लग रही है। इसलिए यह जरूरी है कि हम नागरिक के तौर पर इस पूरे प्रयास में अपनी भूमिका निभाएं। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि PM की राष्ट्र के नाम अपील पर ध्यान दें। अपने घरों और व्यवसायों में रहते हुए आप जो कुछ भी सबसे अच्छा कर सकते हैं, उसे करने का प्रयास करें।"

उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने नागरिकों से तेल बचाने और खर्च में कटौती के उपाय अपनाने का आग्रह किया था। यह अपील इस आशंका के बीच की गई थी कि पश्चिम एशिया में लंबा खिंचने वाला संघर्ष वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को बाधित कर सकता है। इससे तेल की कीमतें बढ़ सकती है। साथ ही ये युद्ध भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव डाल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें