Elections Result Top VIP Seats: हाल में हुए विधानसभा चुनावों में लोगों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में रही है। लेकिन, पश्चिम बंगाल के बाहर भी ऐसी कई सीटें हैं जिन पर दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी हैं। मनीकंट्रोल आपको ऐसी 10 वीवीआईपी सीटों के बारे में बता रहा है। हम आपको बता रहे हैं कि इन सीटों पर कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे चल रहा है।
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर लोगों की सबसे ज्यादा नजरें लगी हुई हैं। यह राज्य की सबसे वीपीआईपी सीट है। इस सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा का दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं। अब तक आए नतीजों के रुझान के मुताबिक, इस सीट पर ममता आगे चल रही हैं।
इस सीट पर मुकाबला टीएमसी के पवित्र कार और भाजपा के शुभेंदु अधिकारी के बीच है। इस सीट पर लोगों की नजरें लगी हैं। इस सीट पर अधिकारी अपने प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले आगे चल रहे हैं।
असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा जलुकबारी सीट से आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस की बिदाशा नियोग से हैं। अब तक रुझानों में वह आगे चल रहे हैं। इस सीट पर 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।
असम की इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस के गौरव गोगोई और भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी के बीच है। इस सीट पर कांटे का मुकाबला दिख रहा है। गोस्वामी गोगोई से आगे चल रहे हैं।
यह तमिलनाडु की सबसे वीपीआईपी सीट है। यहां मुख्य मुकाबला राज्य के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और टीवीके के वीएस बाबू के बीच है। इस सीट पर स्टालिन पिछड़ते दिख रहे हैं। इस सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।
चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी (तमिलनाडु)
यह तमिलनाडु की सबसे वीवीआईपी सीटों में से एक है। इस सीट पर डीएमके उम्मीदवार उदयनिधि स्टालिन पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर टीवीके का उम्मीदवार आगे चल रहा है।
इस सीट पर मुकाबला टीवीके, डीएमके और एआईडीएमके के बीच है। टीवीके के प्रमुख विजय खुद इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस वजह से यह सीट चर्चा में है। विजय इस सीट से आगे चल रहे हैं।
यह केरल की सबसे वीवीआईपी सीट है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी के राजीव चंद्रशेखर और सीपीआई (एम) के वी शिवनकुट्टी के बीच है। इस सीट पर चंद्रशेखर आगे चल रहे हैं।
यह सीट भी केरल की वीवीआईपी सीट है। इस सीट से केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन खड़े हैं। वह इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार वीपी अब्दुल रशीद से पीछे चल रहे हैं।