Get App

लाइव ब्लॉग

Shubham Sharma MAY 04, 2026 / 7:59 PM IST

Election Results Updates: बंगाल में नए सूर्य का उदय हो रहा है, 4 मई शाम ढल रही है- PM मोदी

Election Results Updates: आज के सबसे बड़े हैरानी वाले नतीजों में से एक यह है कि अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन किया है। तमिलनाडु में उसने DMK और AIADMK से आगे बढ़कर बढ़त बना ली है। वहीं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी TMC को बड़ा झटका लग रहा है। शुरुआती रुझानों में BJP ने बड़ी बढ़त बनाई है और उसकी सीटें 190 से ज्यादा तक पहुंचती दिख रही हैं

Election Results Updates: चार राज्यों - पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल - के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती अभी चल रही है। रुझा

Election Results Live: PM मोदी BJP मुख्यालय पहुंचे
Election Results Live: PM मोदी BJP मुख्यालय पहुंचे
MAY 04, 2026 / 7:40 PM IST

Election Results Live: हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं जीती हैं

PM मोदी ने कहा, "लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक तंत्र नहीं है, ये हमारी रगो में दौड़ता हुआ संस्कार है। ये हमारी रगो की संस्कार सरिता है। आज केवल भारत का लोकतंत्र ही नहीं जीता है, आज भारत का संविधान भी जीता है। हमारी संवैधानिक संस्थाएं जीती हैं, हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं जीती हैं।"

    MAY 04, 2026 / 7:37 PM IST

    Election Results Live: PM मोदी ने सुनेत्रा पवार को दी बधाई

    NDA की नेता और महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार जी ने भी बड़ी जीत दर्ज की है। मैं इन सभी राज्यों की जनता का, उनके समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। जय-पराजय, लोकतंत्र और चुनावी राजनीति का एक स्वाभाविक हिस्सा होता है। लेकिन 5 प्रदेशों की जनता ने पूरे विश्व को दिखाया है कि हमारा भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी क्यों है।

      MAY 04, 2026 / 7:28 PM IST

      Election Results Live: काम वाली राजनीति पर भरोसा- PM मोदी

      यह दिन कई मायनों में खास है। यह देश के लिए एक उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत का संकेत है। यह भरोसे का दिन है- भारत के महान लोकतंत्र पर भरोसा, काम के आधार वाली राजनीति पर भरोसा, स्थिरता के संकल्प पर भरोसा और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना पर भरोसा। मैं पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल की जनता को नमन करता हूं।

        MAY 04, 2026 / 7:26 PM IST

        Election Results Live: मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं- PM मोदी

        एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं। आज का ये दिन कई मायनों में खास है, विशेष है। ये देश के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है। ये भरोसे का दिन है। भरोसा भारत के महान लोकतंत्र पर, भरोसा परफॉर्मेंस की राजनीति पर, भरोसा स्थिरता के संकल्प पर, भरोसा एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना पर।

          MAY 04, 2026 / 7:24 PM IST

          Election Results Live: आज का दिन ऐतिहासिक है

          PM मोदी ने कहा आज का ये दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। जब वर्षों की साधना, सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी आज मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।

            MAY 04, 2026 / 7:18 PM IST

            Election Results Live: नितिन नबीन ने जताया आभार

            BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि आज जब पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी के जो परिणाम आए हैं, इन तीनों राज्यों के परिणामों ने ये स्पष्ट किया है कि आज देश की जनता का अटूट विश्वास और समर्थन हमारे नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति है। मैं इसके लिए देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं।

              MAY 04, 2026 / 7:16 PM IST

              Election Results Live: दिल्ली BJP हेडक्वार्टर पहुंचे PM मोदी

              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे, जहां वे बंगाली पोशाक में पहुंचे।

                MAY 04, 2026 / 6:53 PM IST

                Election Results Live: BJP हेडक्वार्टर में PM मोदी का इंतजार

                दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार हो रहा है। कुछ ही देर में पीएम मोदी वहां पहुंचेंगे। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन के अलावा तमाम वरिष्ठ नेता मुख्यालय पहुंच चुके हैं।

                  MAY 04, 2026 / 6:35 PM IST

                  Election Results Live: राहुल ने ममता और स्टालिन से की बात

                  राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और तमिलनाडु में एमके स्टालिन से बात की। साथ ही उन्होंने TVK प्रमुख विजय को भी जीत की बधाई दी।

                    MAY 04, 2026 / 6:21 PM IST

                    Election Results Live: शिवसागर से अखिल गोगोई जीते

                    असम की शिवसागर विधानसभा सीट से रायजोर दल के संस्थापक अखिल गोगोई जीते। शिवसागर से अखिल गोगोई दूसरी बार जीते है। बीजेपी के कुशल दुवारी अखिल से हार गए।

                      MAY 04, 2026 / 6:17 PM IST

                      Election Results Live: बंगाल में कांग्रेस का खाता खुला

                      पश्चिम बंगाल की फरक्का विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मोताब शेख ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 63,050 वोट मिले हैं। उन्होंने 8,193 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

                        MAY 04, 2026 / 6:06 PM IST

                        Election Results Live: केरल के नतीजों पर प्रियंका गांधी की खुशी

                        केरलम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-UDF की जीत पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने X पोस्ट पर लिखा, “धन्यवाद केरल! केरल के मेरे सभी भाई-बहनों को धन्यवाद, आपने जो भरोसा और अपार समर्थन दिया है उसके लिए आभार। आपने हम पर जो विश्वास जताया है, वह UDF के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति रहेगा, जिससे हम हर व्यक्ति के लिए बेहतर भविष्य बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। मैं ईमानदारी और विनम्रता के साथ आने वाले पांच सालों तक अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का वादा करती हूं।"

                        उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा, "मेरे वायनाड परिवार को विशेष धन्यवाद- आपने हमें 7 में से 7 सीटों के साथ फिर से मजबूत समर्थन दिया है! अब आपके पास 8 प्रतिनिधि मिलकर वायनाड के विकास के लिए काम करेंगे। हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। UDF के उन सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई और धन्यवाद, जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके हमारे संदेश को हर घर तक पहुंचाया। आने वाले पांच साल आप सभी के केरल की सेवा के संकल्प को और मजबूत करें।”

                          MAY 04, 2026 / 6:00 PM IST

                          Election Results Live: गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक हर जगह बीजेपी की सरकार- अमित शाह

                          पश्चिम बंगाल की एतिहासिक जीत पर गृह मंत्री अमिता शाह की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने X पोस्ट किया, "बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन। यह प्रचंड जनादेश भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को बंगाल की जनता का करारा जवाब है। यह TMC के ‘भय’ के ऊपर नरेंद्र मोदी जी पर ‘भरोसे’ की जीत है। मेरे जैसे हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में मां गंगा के उद्गम से लेकर गंगासागर तक आज हर जगह भाजपा का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है।"

                            MAY 04, 2026 / 5:56 PM IST

                            Election Results Live: बंगाल में एक भी सरकारी को कुछ नहीं होना चाहिए: CS

                            पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों और कार्यालय प्रमुखों को आदेश जारी किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि कार्यालयों से कोई भी महत्वपूर्ण कागज या फाइल हटाई, क्षतिग्रस्त की या बाहर न ले जाई जाए।

                              MAY 04, 2026 / 5:55 PM IST

                              Election Results Live: असम की राह और रुपोहिहाट सीट का रिजल्ट

                              असम की राहा सीट में बीजेपी प्रत्याशी शशिकांत दास जीते। रुपोहिहाट सीट पर कांग्रेस के नुरुल हुडा जीते।

                                MAY 04, 2026 / 5:46 PM IST

                                Election Results Live: बंगाल मतगणना के कुछ बड़े अपडेट

                                पश्चिम बंगाल के मतगणना रुझानों के अनुसार:

                                राज्य में “परिवर्तन” के पक्ष में जनता का रुझान बताया जा रहा है। 202 सीटों पर BJP आगे चल रही है।

                                नबन्ना के पास भी बीजेपी का प्रदर्शन मजबूत बताया जा रहा है।

                                TMC सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री पीछे चल रहे हैं।

                                भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं।

                                नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी अभी भी आगे हैं, लेकिन उनकी बढ़त कम होती जा रही है।

                                सोनारपुर दक्षिण में भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली ने जीत दर्ज की है।

                                तृणमूल उम्मीदवार लवली मैत्रा कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केंद्र से निकल गईं।

                                  MAY 04, 2026 / 5:44 PM IST

                                  Election Results Live: मन्नारगुड़ी से AMMK चुनावी हारी

                                  तमिलनाडु में मन्नारगुड़ी विधानसभा सीट से AMMK उम्मीदवार एस. कामराज ने जीत हासिल की है।

                                    MAY 04, 2026 / 5:41 PM IST

                                    Election Results Live: मंत्री टीआरबी राजा हारे

                                    तमिलनाडु में मन्नारगुड़ी विधानसभा सीट पर DMK उम्मीदवार और मंत्री टी.आर.बी. राजा चुनाव हार गए हैं।

                                      MAY 04, 2026 / 5:37 PM IST

                                      Election Results Live: राहुल गांधी केरलम की जनता को कहा- धन्यवाद

                                      राहुल गांधी ने केरलम में UDF की जीत पर जनता को धन्यवाद कहा। उन्होंने X पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, "केरल के अपने भाई-बहनों को इस निर्णायक जनादेश के लिए धन्यवाद। UDF के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक कठिन और अच्छे तरीके से लड़ी गई चुनावी मुहिम के लिए बधाई। जैसा मैंने पहले भी कहा था, केरल में प्रतिभा है, क्षमता है और अब केरल के पास एक UDF सरकार है, जो इन दोनों को सही दिशा में इस्तेमाल करने का विज़न रखती है। मैं जल्द ही अपने केरल परिवार से मिलने की उम्मीद करता हू्ं।"

                                        MAY 04, 2026 / 5:27 PM IST

                                        Election Results Live: TVK अपने विधायकों को रिजॉर्ट में शिफ्ट कर सकती है!

                                        तमिलनाडु के मौजादू रुझान देख कर तो यही लग रही है कि किसी भी एक पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है। ऐसे में राज्य में खरीद-फरोख्त होने का डर भी बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि ऐसी स्थिति को देखते हुए विजय की पार्टी TVK अपने विधायकों को रिजॉर्ट या होटल में शिफ्ट कर सकती है। मतलबा साफ है कि राज्य में नतीजों से पहले ही रिजॉर्ट पॉलिटिक्स चालू हो गई है।

                                          MAY 04, 2026 / 5:18 PM IST

                                          Election Results Live: विजय अपनी दोनों सीटों से जीते

                                          TVK प्रमुख विजय ने पेरम्बूर और त्रिची पूर्व (Trichy East) दोनों विधानसभा सीटों से जीत दर्ज की है। उनकी पार्टी इस वक्त तमिलनाडु की 108 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है और सबसे बड़ी बनने की राह पर है।

                                            MAY 04, 2026 / 5:08 PM IST

                                            Election Results Live: EC ने ममता और सुवेंदु के फोन जमा कराए

                                            News18 से मिली जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी इस वक्त भवानीपुर में एक ही काउंटिंग सेंटर पर मौजूद हैं और चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं के फोन जमा करा लिए हैं।

                                              MAY 04, 2026 / 5:04 PM IST

                                              Election Results Live: असम की इन दो सीटों से जीती BJP

                                              तिताबोर और बरछला विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने जीत दर्ज की है:

                                              तिताबोर से धीरज गोगोई विजयी हुए हैं।

                                              बरछला से ऋतुबरण शर्मा ने जीत हासिल की है।

                                                MAY 04, 2026 / 5:00 PM IST

                                                Election Results Live: बंगाल में BJP का चुनावी इतिहास बड़ा दिलचस्प

                                                पश्चिम बंगाल में बीजेपी का चुनावी इतिहास बेहद ही दिलचस्प है। आइए एक नजर इस पर डालते हैं और जानते हैं 0 से बहुमत के करीब तक का पूरा सफर

                                                BJP ने बंगाल में सबसे पहले 2001 में 266 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन एक भी सीट नहीं जीती और वोट मिले- 5.19%

                                                2006 में 29 सीटों पर चुनाव लड़ी, एक भी सीट नहीं जीती और वोट मिले- 1,93%

                                                2011 में 289 सीटों पर चुनाव लड़ा, एक भी सीट नहीं जीती और वोट मिले- 4.06%

                                                2016 में 291 सीटों पर चुनाव लड़ा, पहली बार बीजेपी ने बंगाल में तीन सीटों के साथ खाता खोला और वोट मिले- 10.16%

                                                2021 में बीजेपी ने 293 सीटों पर चुनाव लड़ा और 77 सीटें जीतीं, तब उसे वोट मिले- 37.97%

                                                2026 में बीजेपी ने 293 सीटों पर चुनाव लड़ा, फिलहाल पार्टी रुझानों में बहुमत का आंकड़ा भी पार कर गई और पहली बार राज्य में सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है।

                                                  MAY 04, 2026 / 4:53 PM IST

                                                  Election Results Live: नाओबोइचा से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत

                                                  नाओबोइचा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश दास ने जीत हासिल की है।

                                                    MAY 04, 2026 / 4:49 PM IST

                                                    Election Results Live: BJP नेता अन्नामलाई ने विजय को दी बधाई

                                                    BJP नेता अन्नामलाई ने X पर पोस्ट कर कहा, “मैं तमिलनाडु की जनता के फैसले को स्वीकार करता हूं और उनके निर्णय के आगे नतमस्तक हूं। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के नेता विजय को बधाई देता हूं। साथ ही मैं स्टालिन और सीमान के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा है।”

                                                      MAY 04, 2026 / 4:36 PM IST

                                                      Election Results Live: तमिलनाडु में DMK की शानदार वापसी

                                                      तमिलनाडु में DMK ने अच्छी वापसी करली और पार्टी दूसरे सबसे बड़ी पार्टी बन सरकती है। रुझानों के मुताबिक-

                                                      TVK- 104 सीट पर आगे

                                                      DMK- 73 सीट पर आगे

                                                      AIADMK- 57 सीट पर आगे

                                                        MAY 04, 2026 / 4:31 PM IST

                                                        Election Results Live: सुवेंदु अधिकारी की बढ़त को लगा झटका

                                                        नंदीग्राम विधानसभा सीट पर मतगणना चल रही है। शुभेंदु अधिकारी की बढ़त घटकर लगभग 3,500 वोटों तक आ गई है। अब आखिरी 3 राउंड की गिनती शुरू हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इन अंतिम राउंडों में शुभेंदु अधिकारी फिर से अच्छी बढ़त बना सकते हैं।

                                                          MAY 04, 2026 / 4:26 PM IST

                                                          Election Results Live: कोलाथुर से स्टालिन को किसने हराया?

                                                          कोलाथुर विधानसभा सीट से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के उम्मीदवार और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को हार का सामना करना पड़ा है। TVK उम्मीदवार वीएस बाबू ने 9,192 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

                                                            MAY 04, 2026 / 4:21 PM IST

                                                            Election Results Live: दिलीप घोष ने किया जनता का धन्यवाद

                                                            भाजपा नेता दिलीप घोष ने शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि लोगों ने भाजपा को समर्थन दिया है।

                                                            उन्होंने कहा कि “हारे हुए लोग पूरी तरह पराजित दिख रहे हैं और EVM से सिर्फ कमल (भाजपा का चुनाव चिन्ह) निकल रहा है।” उन्होंने यह भी तंज किया कि “जागकर क्या करेंगे, भूत पहरा देंगे?”

                                                            2021 में TMC की बड़ी जीत के अंतर का जिक्र होने पर उन्होंने दावा किया कि इस बार नतीजे उलट होंगे और भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है और जनता का आशीर्वाद उनके साथ है।

                                                            उन्होंने यह भी कहा कि कई सालों तक संघर्ष और कठिनाइयों के बाद आज उन्हें खुशी मनाने का मौका मिला है और वे पिछले 45 सालों से लगातार सक्रिय राजनीति में हैं।

                                                              MAY 04, 2026 / 4:12 PM IST

                                                              Election Results Live: कांग्रेस प्रभारी ने राहुल गांधी और खड़गे को भेजी रिपोर्ट

                                                              कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रभारी गिरिश चोडणकर ने बताया है कि उन्होंने चुनाव से जुड़ी रिपोर्ट राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दी है। उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु में आगे की रणनीति और स्थिति को लेकर अंतिम फैसला कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा।

                                                                MAY 04, 2026 / 4:03 PM IST

                                                                Election Results Live: बंगाल में साखावत मेमोरियल के पास हालात बिगड़े!

                                                                पश्चिम बंगाल में मतगणना के दौरान साखावत मेमोरियल के पास स्थिति तनावपूर्ण हो गई। यहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता और नेता, जिनमें सुब्रत बक्शी भी शामिल थे, पहले वहां बैठे हुए थे। पुलिस ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा।

                                                                इसके कुछ समय बाद भाजपा समर्थक AJC बोस रोड के रास्ते वहां पहुंचे और पुलिस के साथ बहस के बाद उस जगह तक पहुंच गए। इसके बाद कुर्सियां तोड़ने और तोड़फोड़ करने के आरोप सामने आए हैं।

                                                                इस दौरान भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति बन गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और केंद्रीय बलों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।

                                                                  MAY 04, 2026 / 3:49 PM IST

                                                                  Election Results Live: काउंटिंग सेंटर पर पहुंची ममता बनर्जी

                                                                  ममता बनर्जी कोलकाता में अपने घर निकलीं। इसके बाद सखावत काउंटिंग सेंटर पर पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर पर डटे रहने को कहा था। उन्होंने कहा था आखिरी राउंड की गिनती होने के बाद हम ही जीतेंगे।

                                                                    MAY 04, 2026 / 3:45 PM IST

                                                                    Election Results Live: तमिलनाडु CM एमके स्टालिन हारे

                                                                    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपने सीट से हार गए। उन्हें कोलाथूर सीट से वजिय की TVK पार्टी के उम्मीदवार ने हराया।

                                                                      MAY 04, 2026 / 3:43 PM IST

                                                                      Election Results Live: चबुआ-लाहौल में जीती बीजेपी

                                                                      असम की चबुआ-लाहौल विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार बिनोद हजारिका जीते।

                                                                        MAY 04, 2026 / 3:37 PM IST

                                                                        Election Results Live: असम में NDA की 46 सीटों पर जीत

                                                                        असम में बीजेपी की वापसी हो गई है। फिलहाल BJP के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन 46 सीटों पर जीत दर्ज कर चुका है, जबकि  53 सीटों पर अब भी बढ़त बनाए हुए हैं। उधर हिमंता बिस्वा सरमा भी जालुकबारी सीट से करीब 24,000 वोटों से जीत गए हैं।

                                                                          MAY 04, 2026 / 3:33 PM IST

                                                                          Election Results Live: केरलम में 68 सीटों पर UDF की जीत

                                                                          केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF की गठबंधन की 68 विधानसभा सीटों पर जीत हो गई है, जबकि वो अभी भी 33 सीटों पर आगे चल रहा है।

                                                                            MAY 04, 2026 / 3:32 PM IST

                                                                            Election Results Live: TVK उम्मीदवार की जात के बाद कंधे पर उठाया

                                                                            तूतीकोरिन (थूथुकुडी) विधानसभा क्षेत्र में TVK ने जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद पार्टी उम्मीदवार श्रीनाथ को कार्यकर्ताओं ने कंधों पर उठाकर जोरदार तरीके से जश्न मनाया और खुशी जताई।

                                                                              MAY 04, 2026 / 3:22 PM IST

                                                                              Election Results Live: हिमंता सरमा अपनी सीट से जीते

                                                                              असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार हिमंता बिस्वा सरमा अपनी सीट जालुकबारी से चुनाव जीत गए हैं। हिमंता करीब 24,000 वोटों के अंतर से जीते हैं।

                                                                                MAY 04, 2026 / 3:20 PM IST

                                                                                Election Results Live: पश्चिम बंगाल की कुछ सीटों के रुझान या नतीजे

                                                                                सुझापुर (मालदा) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार साबिना यास्मिन 15 राउंड के बाद 49,208 वोटों से आगे चल रही हैं।

                                                                                कुशमंडी (दक्षिण दिनाजपुर) में TMC की रेखा रॉय 9वें राउंड के बाद 3,269 वोटों से आगे हैं।

                                                                                छातना में भाजपा के सत्यनारायण मुखर्जी 20,873 वोटों से आगे चल रहे हैं।

                                                                                हाबड़ा में ज्योतिप्रिय मल्लिक पीछे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के देवदास मंडल आगे हैं।

                                                                                खाग्राम में भाजपा की मिताली मल ने 7,000 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

                                                                                  MAY 04, 2026 / 3:17 PM IST

                                                                                  Election Results Live: शिवकाशी और अरवकुरिची विधानसभा सीटों के नतीजे

                                                                                  - शिवकाशी से TVK उम्मीदवार कीर्तना ने जीत दर्ज की है।

                                                                                  - अरवकुरिची से DMK उम्मीदवार इलंगो ने जीत हासिल की है।

                                                                                    MAY 04, 2026 / 3:09 PM IST

                                                                                    Election Results Live: विजय के पिता ने 2 साल पहले कर दी थी भविष्यवाणी!

                                                                                    तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) कई सीटों पर आगे चल रही है, इस बीच विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल से विजय लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 2 साल पहले ही विजय ने कहा था कि वे मुख्यमंत्री बनेंगे। उनका सपना एक ऐसी सरकार बनाने का है, जिसमें भ्रष्टाचार न हो।

                                                                                      MAY 04, 2026 / 3:06 PM IST

                                                                                      Election Results Live: TVK किससे गठबंधन करेगी?

                                                                                      “अगर बहुमत नहीं मिलता है और सरकार बनाने की स्थिति आती है, तो TVK किसके साथ गठबंधन करेगी?” इस सवाल पर विजय के पिता एस ए चंद्रशेखर ने कहा कि इसका फैसला खुद विजय ही करेंगे।

                                                                                        MAY 04, 2026 / 2:46 PM IST

                                                                                        Election Results Live: बंगाल में BJP, TMC ने अभी कितनी सीट जीतीं?

                                                                                        पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मतगणना जारी है। अब तक आंकड़ों के मुताबिक, BJP ने पांच विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबिक TMC के खाते में महज 3 सीटें ही गई हैं।

                                                                                          MAY 04, 2026 / 2:44 PM IST

                                                                                          Election Results Live: केरलम में UDF और LDF ने अभी कितनी सीटें जीतीं?

                                                                                          केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। अभी तक LDF ने 14 और UDF ने 50 सीटें जीत ली हैं। केरलम में कुल 140 विधानसभा सीट हैं और बहुमत के लिए 71 सीटें चाहिए।

                                                                                            MAY 04, 2026 / 2:36 PM IST

                                                                                            Election Results Live: तांबरम सीट से TVK उम्मीदवार की जीत

                                                                                            तमिलनाडु विधानसभा चुनाव रिजल्ट- तांबरम विधानसभा क्षेत्र में TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) उम्मीदवार सरतकुमार ने जीत दर्ज की है।

                                                                                              MAY 04, 2026 / 2:35 PM IST

                                                                                              Election Results Live: असम के नगांव सीट से बीजेपी उम्मीदवार की जीत

                                                                                              असम के नगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार रूपक शर्मा ने जीत हासिल की है।

                                                                                                MAY 04, 2026 / 2:32 PM IST

                                                                                                Election Results Live: टिंगखोंग, अभयापुरी, भेरगांव, बिहाली और मोरीगांव कौन जीता?

                                                                                                - टिंगखोंग से भाजपा उम्मीदवार विमल बोरा विजयी हुए हैं।

                                                                                                - अभयापुरी से भाजपा के भूपेन राय ने जीत हासिल की है।

                                                                                                - भेरगांव से BPF उम्मीदवार महेश्वर बड़ा विजयी हुए हैं।

                                                                                                - बिहाली से भाजपा के मनिंद्र दास ने जीत दर्ज की है।

                                                                                                - मोरीगांव से रमाकांत देउताई ने जीत हासिल की है।

                                                                                                  MAY 04, 2026 / 2:03 PM IST

                                                                                                  Election Results Live: '1 बजे दीदी टाटा बाय-बाय'

                                                                                                  पश्चिम बंगाल में बीजेपी एतिहासिक जीत की ओर तेजी से बढ़ रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर अमित शाह का एक पुराना बयान भी काफी चर्चाओं में है, जिसमें उन्होंने मतगणना वाले दिन दोपहर 1 बजे तक ममता बनर्जी की हार की भविष्यवाणी की थी।

                                                                                                  एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, "4 मई को सुबह काउंटिंग चालू होगी, 8 बजे बैलेट बॉक्स खुलेगा, 9 बजे पहला राउंड, 10 बजे दूसरा राउंड और 1 बजे दीदी…टाटा बाय-बाय।"

                                                                                                    MAY 04, 2026 / 1:57 PM IST

                                                                                                    Election Results Live: विजय की जीत पर पिता को गर्व

                                                                                                    विजय के पिता एस ए चंद्रशेखर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नतीजों में TVK की शानदार जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव लड़कर जीत हासिल करने के लिए विजय की हिम्मत की मैं सराहना करता हूं। एक पिता के रूप में मुझे बहुत गर्व और खुशी महसूस हो रही है।”

                                                                                                      MAY 04, 2026 / 1:49 PM IST

                                                                                                      Election Results Live: 22 सीटों पर 2000 से कम अंतर से TVK आगे

                                                                                                      तमिलनाडु विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026, TVK कुल 22 विधानसभा क्षेत्रों में बहुत कम अंतर से आगे है, जहां बढ़त 2000 वोटों से कम है। इनमें से 11 सीटों पर बढ़त और भी बेहद कम है, यानी 1000 वोटों से भी कम अंतर। इसका मतलब यह है कि कई सीटों पर मुकाबला काफी करीबी है और नतीजे फाइनल राउंड तक बदल सकते हैं।

                                                                                                        MAY 04, 2026 / 1:47 PM IST

                                                                                                        Election Results Live: असम में BJP किन-किन सीटों पर जीती

                                                                                                        खुमटाई, सरुपथार और गोलाघाट विधानसभा क्षेत्रों में BJP ने जीत दर्ज की है:

                                                                                                        - खुमटाई से मृणाल शइकिया विजयी हुए हैं।

                                                                                                        - सरुपथार से विश्वजीत फुकन ने जीत हासिल की है।

                                                                                                        - गोलाघाट से अजंता नेओग विजयी हुई हैं।

                                                                                                          MAY 04, 2026 / 1:46 PM IST

                                                                                                          Election Results Live: टोंगला से BJP की जीत

                                                                                                          टोंगला विधानसभा क्षेत्र में BJP उम्मीदवार विकन डेका ने जीत हासिल की है।

                                                                                                            MAY 04, 2026 / 1:44 PM IST

                                                                                                            Election Results Live: असम के गोलपाड़ा से BJP उम्मीदवार की जीत

                                                                                                            गोलपाड़ा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार पवित्र राभा ने जीत दर्ज की है।

                                                                                                              MAY 04, 2026 / 1:27 PM IST

                                                                                                              Election Results Live: असम की खोवांग विधानसभा सीट के मौजूदा हालात

                                                                                                              - भाजपा के चक्रधर गोगोई को कुल 47,078 वोट मिले हैं और वे आगे चल रहे हैं।

                                                                                                              - जबकि AJP के लुरीनज्योति गोगोई को 38,403 वोट मिले हैं और वे पीछे हैं।

                                                                                                              - इस तरह लुरीनज्योति गोगोई 8,675 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

                                                                                                              मतलब फिलहाल इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार को बढ़त मिली हुई है।

                                                                                                                MAY 04, 2026 / 1:25 PM IST

                                                                                                                Election Results Live: भवानिपुर–सरभोग सीट से बीजेपी उम्मीदवार आगे

                                                                                                                असम की भवानिपुर–सरभोग विधानसभा सीट पर ताजा रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार रंजीत कुमार दास बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें कुल 69,048 वोट मिले हैं और वे लगभग 20,183 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं CPIM उम्मीदवार मनोरंजन तालुकदार को 48,865 वोट मिले हैं और वे पीछे चल रहे हैं।

                                                                                                                  MAY 04, 2026 / 1:12 PM IST

                                                                                                                  Election Results Live: जोरहाट से गौरव गोगोई की हार

                                                                                                                  असम की जोरहाट सीट से बड़ा चुनावी नतीजा सामने आया है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई को हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने इस सीट पर लगभग 20,000 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है।

                                                                                                                    MAY 04, 2026 / 1:10 PM IST

                                                                                                                    Election Results Live: कांचीपुरम जिले में TVK आगे

                                                                                                                    तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में ताजा नतीजों के अनुसार सभी 4 विधानसभा सीटों पर विजय की TVK आगे चल रही है। इन सीटों में कांचीपुरम, श्रीपेरंबदूर, अलंदूर और उथिरामेरुर शामिल हैं।

                                                                                                                      MAY 04, 2026 / 1:09 PM IST

                                                                                                                      Election Results Live: तिरुवल्लुर में TVK को अच्छी खासी बढ़त

                                                                                                                      तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिला में ताजा रुझानों के अनुसार कुल 7 विधानसभा सीटों में से 5 सीटों पर विजय की TVK पार्टी आगे चल रही है।

                                                                                                                        MAY 04, 2026 / 1:07 PM IST

                                                                                                                        Election Results Live: भांगर में शौकत मोल्ला आगे

                                                                                                                        पश्चिम बंगाल की भांगर विधानसभा सीट पर ताज़ा रुझानों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शौकत मोल्ला आगे चल रहे हैं और उन्होंने सभी को चौंकाते हुए लगभग 5,500 से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है। वहीं नौशाद सिद्दीकी, जो इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के उम्मीदवार हैं, पीछे चल रहे हैं।

                                                                                                                          MAY 04, 2026 / 12:58 PM IST

                                                                                                                          Election Results Live: पडुचेरी CM एन रंगासामी जीते

                                                                                                                          पुडुचेरी विधानसभा चुनाव मतगणना पर दो सीटों की नतीजे आ गए हैं। ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के उम्मीदवार और मुख्यमंत्री एन. रंगासामी जीत गए हैं। उन्हें 10024 वोट मिले हैं। उन्होंने नियम मक्कल कझगम के ई. विनायगम को 4441 वोटों के अंतर से हराया है।

                                                                                                                            MAY 04, 2026 / 12:52 PM IST

                                                                                                                            Election Results Live: ममता बनर्जी का पहला बयान, बोलीं- डटे रहें कार्यकर्ता

                                                                                                                            ममता बनर्जी ने वोटों की गिनती के बीच एक वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी वर्कर काउंटिंग सेंटर पर ही रुके रहें, शाम तक नतीजे बदलेंगे। उनका कहना है कि यह BJP की एक चाल है, ताकि यह दिखाया जा सके कि शुरुआती कुछ राउंड में BJP आगे रहेगी। कई इलाकों में उन्होंने वोटों की गिनती रोक दी है।

                                                                                                                            ममता बनर्जी ने कहा, "वे TMC कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुंचाने के लिए केंद्रीय बलों का इस्तेमाल कर रहे हैं- दफ्तरों में तोड़-फोड़ कर रहे हैं और वोटों की चोरी करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया जा रहा है।"

                                                                                                                            उन्होंने कहा कि हम लगभग 70 से 100 सीटों पर आगे चल रहे हैं। जमीनी स्तर से मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक केवल 13% वोटों की ही गिनती हुई है।

                                                                                                                            CM ने कहा कि चुनाव आयोग (EC) जान-बूझकर वोटों की गिनती धीमी गति से करवा रहा है। हताश न हों- हमारी ही जीत होगी। शाम तक वोटों की गिनती के सभी राउंड पूरे हो जाएंगे।

                                                                                                                              MAY 04, 2026 / 12:39 PM IST

                                                                                                                              Election Results Live: TVK दफ्तर के बाहर जश्न

                                                                                                                              तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु में TVK के 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चलने के शुरुआती रुझानों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। पार्टी दफ्तर के बाहर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं और सीटी बजाकर जश्न मनाया। जैसे-जैसे रुझान उनके पक्ष में आते दिखे, समर्थकों में उत्साह और बढ़ता गया और माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा हो गया।

                                                                                                                                MAY 04, 2026 / 12:29 PM IST

                                                                                                                                Election Results Live: मदुरै ईस्ट सीट से स्टालिन की मंत्री पीछे

                                                                                                                                मदुरै ईस्ट विधानसभा सीट पर मतगणना के दौरान ताजा स्थिति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इस सीट पर TVK उम्मीदवार कार्तिकेयन आगे चल रहे हैं, जबकि मंत्री मूर्ति पीछे चल रहे हैं। यह रुझान मौजूदा राजनीतिक समीकरणों के लिए एक झटका माना जा रहा है।

                                                                                                                                  MAY 04, 2026 / 12:20 PM IST

                                                                                                                                  Election Results Live: आसनसोल में TMC के कैंप ऑफिस में तोड़फोड़

                                                                                                                                  आसनसोल कॉलेज के बाहर तनाव की स्थिति बनी हुई है। आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उनके कैंप ऑफिस को बीजेपी समर्थकों ने तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है। इस घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

                                                                                                                                    MAY 04, 2026 / 12:15 PM IST

                                                                                                                                    Election Results Live: चमगुरी से कांग्रेस आगे

                                                                                                                                    असम की चमगुरी सीट पर दूसरे राउंड की गिनती के बाद ताज़ा रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार तनजील हुसैन आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 11,864 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार अनिल सैकिया को 7,726 वोट मिले हैं। इस तरह तनजील हुसैन लगभग 4,138 वोटों की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में हैं। कुल मिलाकर इस सीट पर फिलहाल कांग्रेस उम्मीदवार आगे हैं और बीजेपी उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं।

                                                                                                                                      MAY 04, 2026 / 12:06 PM IST

                                                                                                                                      Election Results Live: भवानिपुर–सरभोग से बीजेपी आगे

                                                                                                                                      असम की भवानिपुर–सरभोग विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी उम्मीदवार रंजीत कुमार दास को अब तक 32,695 वोट मिले हैं और वे 8,208 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं। वहीं CPI(M) उम्मीदवार मनोरंजन तालुकदार को 24,491 वोट मिले हैं और वे पीछे चल रहे हैं। कुल मिलाकर इस सीट पर फिलहाल बीजेपी उम्मीदवार मजबूत स्थिति में हैं।

                                                                                                                                        MAY 04, 2026 / 11:59 AM IST

                                                                                                                                        Election Results Live: हिमंता अपनी सीट पर लगातार आगे

                                                                                                                                        असम की जालुकबारी विधानसभा सीट पर ताजा मतगणना में बीजेपी आगे चल रही है। इस सीट पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को 18,805 वोट मिले हैं और वे मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को 6,866 वोट मिले हैं और वह काफी पीछे चल रहे हैं। कुल मिलाकर इस सीट पर फिलहाल बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत दिख रही है और हिमंता बिस्वा सरमा बड़ी बढ़त के साथ आगे हैं।

                                                                                                                                          MAY 04, 2026 / 11:55 AM IST

                                                                                                                                          Election Results Live: दिसपुर में BJP को बड़ी बढ़त

                                                                                                                                          असम की दिसपुर विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड की गिनती के बाद ताजा रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 35,290 वोट मिले हैं और वे कुल 25,644 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की उम्मीदवार मीरा भट्टाचार्य को 9,646 वोट मिले हैं और वे पीछे चल रही हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार जयंत कुमार दास को 4,192 वोट मिले हैं। कुल मिलाकर इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मजबूत बढ़त में हैं और कांग्रेस तथा अन्य उम्मीदवार काफी पीछे हैं।

                                                                                                                                            MAY 04, 2026 / 11:51 AM IST

                                                                                                                                            Election Results Live: जोरहाट से पिछड़े कांग्रेस के गौरव गोगोई

                                                                                                                                            असम की जोरहाट विधानसभा सीट पर छठे राउंड की मतगणना के बाद ताजा रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई पीछे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 18,618 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी आगे हैं और उन्होंने 27,903 वोट हासिल कर लिए हैं, जिससे वे 9,285 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। कुल मिलाकर इस सीट पर फिलहाल बीजेपी उम्मीदवार मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं और कांग्रेस उम्मीदवार पिछड़ते हुए दिख रहे हैं।

                                                                                                                                              MAY 04, 2026 / 11:42 AM IST

                                                                                                                                              Election Results Live: असम की मनकाचर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आगे

                                                                                                                                              मनकाचर विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की गिनती में: कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। मोहीबुर रहमान 15,686 वोटों से आगे हैं।

                                                                                                                                                MAY 04, 2026 / 11:40 AM IST

                                                                                                                                                Election Results Live: पश्चिम बंगाल की इन बड़ी सीटों पर क्या है हाल?

                                                                                                                                                नंदीग्राम सीट: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी यहां 7,000 वोटों से आगे हैं। तीसरे राउंड के बाद उनकी बढ़त और बढ़ गई है।

                                                                                                                                                एगरा सीट: बीजेपी उम्मीदवार दिव्येंदु अधिकारी (सुवेंदु अधिकारी के भाई) 1,590 वोटों से आगे हैं।

                                                                                                                                                मैनागुड़ी सीट: बीजेपी 2,614 वोटों से आगे है (पहले राउंड के बाद)।

                                                                                                                                                धूपगुड़ी सीट: बीजेपी 5,761 वोटों से आगे है।

                                                                                                                                                सिलीगुड़ी सीट: बीजेपी 14,000 वोटों से आगे है (दूसरे राउंड के बाद)।

                                                                                                                                                वहीं एक अन्य रुझान में शंकर घोष 16,000 वोटों से आगे बताए जा रहे हैं।

                                                                                                                                                दार्जिलिंग सीट: वजिय कुमार राय (BGPM उम्मीदवार) 4,318 वोटों से आगे हैं।

                                                                                                                                                  MAY 04, 2026 / 11:26 AM IST

                                                                                                                                                  Election Results Live: 'हिंदू वोटर ने ममता को किया खारिज'

                                                                                                                                                  पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि नंदीग्राम और भवानीपुर से बीजेपी उम्मीदवार और चुनावी रुझानों के आधार पर उनकी पार्टी सरकार बना रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि शुरुआती रुझानों में कोलकाता के शिक्षित और हिंदू मतदाताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खारिज कर दिया है।

                                                                                                                                                    MAY 04, 2026 / 11:21 AM IST

                                                                                                                                                    Election Results Live: लालगुड़ी विधानसभा सीट पर कौन आगे कौन पीछे

                                                                                                                                                    तमिलनाडु की लालगुड़ी सीट पर AIADMK की उम्मीदवार लीमा रोज आगे चल रही हैं। यह सीट तिरुचिरापल्ली (त्रिची) जिला में आती है।

                                                                                                                                                      MAY 04, 2026 / 11:12 AM IST

                                                                                                                                                      Election Results Live: थिरुपरंकुंद्रम विधानसभा सीट की स्थिति

                                                                                                                                                      थिरुपरंकुंद्रम सीट पर चौथे राउंड की गिनती के बाद:

                                                                                                                                                      TVK उम्मीदवार 4,076 वोटों से आगे हैं। जॉइंट जनरल सेक्रेटरी निर्मल कुमार फिलहाल पहले स्थान पर बताए जा रहे हैं।

                                                                                                                                                      DMK 3,550 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है।

                                                                                                                                                      AIADMK को 2,689 वोट मिले हैं।

                                                                                                                                                      नाम तमिलर काची को 668 वोट मिले हैं।

                                                                                                                                                        MAY 04, 2026 / 11:01 AM IST

                                                                                                                                                        Election Results Live: मुर्शिदाबाद की किन सीटों पर कौन आगे और कौन पीछे?

                                                                                                                                                        कंडी विधानसभा सीट: TMC उम्मीदवार अपूर्बा सरकार 5,186 वोटों से आगे हैं।

                                                                                                                                                        जालंगी विधानसभा सीट: CPI(M) उम्मीदवार 1,800 वोटों से आगे चल रहे हैं।

                                                                                                                                                        रानीनगर विधानसभा सीट: TMC के सौमिक हुसैन 1,800 वोटों से आगे हैं।

                                                                                                                                                        खरग्राम विधानसभा सीट: बीजेपी उम्मीदवार 2,800 वोटों से आगे हैं।

                                                                                                                                                        जंगीपुर विधानसभा सीट: बीजेपी 1,400 वोटों से आगे है।

                                                                                                                                                        सागरदिघी विधानसभा सीट: टीएमसी 754 वोटों से आगे है।

                                                                                                                                                        कॉटन विधानसभा सीट: टीएमसी 2,049 वोटों से आगे है।

                                                                                                                                                        शमशेरगंज विधानसभा सीट: टीएमसी 3,500 वोटों से आगे है।

                                                                                                                                                        रघुनाथगंज विधानसभा सीट: टीएमसी 4,000 वोटों से आगे है।

                                                                                                                                                        मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट: बीजेपी 4,047 वोटों से आगे है।

                                                                                                                                                        बरायण उपचुनाव: बीजेपी 4,000 वोटों से आगे है।

                                                                                                                                                          MAY 04, 2026 / 10:51 AM IST

                                                                                                                                                          Election Results Live: तमिलनाडु कारैकुडी सीट पर कौन आगे?

                                                                                                                                                          तमिलनाडु के कारैकुडी (Karaikudi) विधानसभा क्षेत्र से ताजा अपडेट:

                                                                                                                                                          TVK के उम्मीदवार प्रभु पहले नंबर पर आगे चल रहे हैं।

                                                                                                                                                          सीमान तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं और वे करीब 11,000 वोटों से पीछे हैं।

                                                                                                                                                          यह इस सीट पर बड़ा बदलाव माना जा रहा है, लेकिन अभी गिनती जारी है, इसलिए आगे के राउंड में स्थिति बदल भी सकती है।

                                                                                                                                                            MAY 04, 2026 / 10:48 AM IST

                                                                                                                                                            Election Results Live: एमके स्टालिन पीछे

                                                                                                                                                            तमिलनाडु के कोलाथुर (Kolathur) विधानसभा क्षेत्र से बड़ा अपडेट है। चौथे राउंड की गिनती के बाद स्थिति इस तरह है:

                                                                                                                                                            TDP/TVK – 16,692 वोट (पहले स्थान पर)

                                                                                                                                                            DMK – 14,141 वोट (दूसरे स्थान पर)

                                                                                                                                                            AIADMK – 4,097 वोट (तीसरे स्थान पर)

                                                                                                                                                            नाम तमिलर काची – 1,220 वोट (चौथे स्थान पर)

                                                                                                                                                            TVK करीब 2,551 वोटों से आगे चल रही है। यह सीट खास इसलिए है क्योंकि यह मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की सीट है, इसलिए यहां का मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है।

                                                                                                                                                              MAY 04, 2026 / 10:41 AM IST

                                                                                                                                                              Election Results Live: जोरहाट से BJP आगे

                                                                                                                                                              असम के जोरहाट (Jorhat) विधानसभा क्षेत्र से ताजा अपडेट: बीजेपी उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी 6,704 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। इस सीट से कांग्रेस के गौरव गोगोई भी चुनाव लड़ रहे हैं और फिलहाल वह पीछे चल रहे हैं।

                                                                                                                                                                MAY 04, 2026 / 10:40 AM IST

                                                                                                                                                                Election Results Live: असम के मनकाचर से कांग्रेस आगे

                                                                                                                                                                असम के मनकाचर (Mankachar) विधानसभा क्षेत्र से ताजा अपडेट: चौथे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार मोहिबुर रहमान 15,686 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

                                                                                                                                                                  MAY 04, 2026 / 10:38 AM IST

                                                                                                                                                                  Election Results Live: बंगाल में कौन कहां से आगे?

                                                                                                                                                                  पश्चिम बंगाल की अलग-अलग सीटों से ताजा रुझान इस तरह हैं:

                                                                                                                                                                  - बीजेपी आगे: शीतलकुची (Shitalkuchi), कालीम्पोंग (Kalimpong), गोगाट (Goghat), शिवपुर (Shivpur)

                                                                                                                                                                  - तृणमूल कांग्रेस (TMC) आगे: गंगारामपुर (Gangarampur), बालीगंज (Ballygunge), चौरंगी (Chowrangi), सुजापुर (Sujapur), काकद्वीप (Kakdwip), सिताई (Sitai)

                                                                                                                                                                  - शिवपुर (Shivpur) सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार रुद्रनील घोष बढ़त बनाए हुए हैं।

                                                                                                                                                                    MAY 04, 2026 / 10:36 AM IST

                                                                                                                                                                    Election Results Live: कोलकाता पोर्ट से TMC के फिरहाद हकीम आगे

                                                                                                                                                                    कोलकाता पोर्ट सीट से पहले राउंड के बाद ताजा स्थिति:

                                                                                                                                                                    फिरहाद हकीम (TMC): 10,156 वोट

                                                                                                                                                                    राकेश सिंह (BJP): 222 वोट

                                                                                                                                                                    आकिब गुलज़ार (कांग्रेस): 336 वोट

                                                                                                                                                                    फैयाज़ अहमद (CPIM): 52 वोट

                                                                                                                                                                    यहां तृणमूल कांग्रेस के फिरहाद हकीम भारी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। यह शुरुआती राउंड है, लेकिन उनकी लीड काफी बड़ी मानी जा रही है।

                                                                                                                                                                      MAY 04, 2026 / 10:34 AM IST

                                                                                                                                                                      Election Results Live: रुझानों में किसी पार्टी को बहुमत नहीं

                                                                                                                                                                      तमिलनाडु में अभी तक के रुझानों में किसी भी पार्टी को साफ बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है।

                                                                                                                                                                      - TVK 97 सीटों पर आगे है

                                                                                                                                                                      - AIADMK 73 सीटों पर लीड कर रही है

                                                                                                                                                                      - DMK 62 सीटों पर आगे है

                                                                                                                                                                      - TDP 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है

                                                                                                                                                                      सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है, लेकिन फिलहाल कोई भी पार्टी इस आंकड़े तक नहीं पहुंची है। वोट शेयर की बात करें तो:

                                                                                                                                                                      - TDP को करीब 35% वोट मिले हैं

                                                                                                                                                                      - DMK को 24.23%

                                                                                                                                                                      - AIADMK को 23.77%

                                                                                                                                                                      इसका मतलब साफ है कि मुकाबला बेहद कड़ा है और आने वाले राउंड में तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। अभी के हालात में किसी भी पार्टी की सरकार बनना तय नहीं है—गठबंधन या समर्थन की जरूरत पड़ सकती है।

                                                                                                                                                                        MAY 04, 2026 / 10:25 AM IST

                                                                                                                                                                        Election Results Live: एंटाली में TMC आगे

                                                                                                                                                                        पश्चिम बंगाल के एंटाली (Entali) विधानसभा क्षेत्र से ताजा अपडेट आया है। पहले राउंड की EVM गिनती के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार संदीपन साहा बीजेपी की उम्मीदवार प्रियंका से 377 वोटों से आगे चल रहे हैं। यह बहुत ही छोटी बढ़त है, इसलिए आगे के राउंड में नतीजा बदल भी सकता है।

                                                                                                                                                                          MAY 04, 2026 / 10:20 AM IST

                                                                                                                                                                          Election Results Live: पश्चिम बंगाल से कुछ अहम सीटों के ताजा रुझान

                                                                                                                                                                          पश्चिम बंगाल से कुछ अहम सीटों के ताजा रुझान इस तरह हैं:

                                                                                                                                                                          - बेलेघाटा (Beleghata) विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है।

                                                                                                                                                                          - दिनहाटा (Dinhata) में पहले राउंड की गिनती के बाद बीजेपी उम्मीदवार अजय रॉय 1,647 वोटों से आगे हैं।

                                                                                                                                                                          - निशीथ प्रमाणिक अपनी सीट पर बड़े अंतर (लैंडस्लाइड) से बढ़त बनाए हुए हैं।

                                                                                                                                                                          - सूती (Suti) विधानसभा सीट पर पहले राउंड में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार करीब 1,500 वोटों से आगे हैं।

                                                                                                                                                                            MAY 04, 2026 / 10:19 AM IST

                                                                                                                                                                            Election Results Live: विजय ज्योतिषी उनके घर पहुंचे

                                                                                                                                                                            तमिलनाडु में अभिनेता-राजनेता विजय को लेकर दिलचस्प माहौल बना हुआ है। खबर है कि उनके ज्योतिषी उनके घर गुलदस्ता लेकर पहुंचे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें और भविष्यवाणियां तेज हो गई हैं। रुझानों में विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

                                                                                                                                                                            लोग इसे चुनाव नतीजों से जोड़कर देख रहे हैं- कुछ इसे शुभ संकेत मान रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ एक सामान्य मुलाकात बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर समर्थक और विरोधी दोनों ही अपनी-अपनी तरह से इसका मतलब निकाल रहे हैं।

                                                                                                                                                                            हालांकि, असली तस्वीर तो वोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही साफ होगी कि विजय की पार्टी TVK को कितना फायदा मिलता है। मौजूदा रुझान-

                                                                                                                                                                            TVK- 98 सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                            AIADMK- 71 सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                            DMK- 63 सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                              MAY 04, 2026 / 10:16 AM IST

                                                                                                                                                                              Election Results Live: न्यू गुवाहाटी से BJP आगे

                                                                                                                                                                              असम के न्यू गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी बढ़त की खबर सामने आ रही है। तीसरे राउंड की गिनती के बाद दिप्लु रंजन शर्मा करीब 16,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

                                                                                                                                                                                MAY 04, 2026 / 10:06 AM IST

                                                                                                                                                                                Election Results Live: DMK ऑफिस से कुर्सियां हटने लगीं!

                                                                                                                                                                                तमिलनाडु में DMK ने रुझानों में ही हार मान ली है। ऐसा इसलिए क्यों पार्टी ने अपने कार्यालय से कुर्सियां हटवा रही है और अपने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर होने को कहा जा रहा है।

                                                                                                                                                                                  MAY 04, 2026 / 10:00 AM IST

                                                                                                                                                                                  Election Results Live: ECI की वेबसाइट का ताजा आंकड़ा

                                                                                                                                                                                  ECI की वेबसाइट के मुताबिक, ताजा रुझानों के मुताबिक अलग-अलग राज्यों में शुरुआती तस्वीर इस तरह दिख रही है:

                                                                                                                                                                                  असम: बीजेपी 24 सीटों पर आगे चल रही है, BOPF 5 पर और कांग्रेस 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

                                                                                                                                                                                  केरल: कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है, CPI(M) 19 पर और IUML 11 सीटों पर लीड कर रही है।

                                                                                                                                                                                  पुडुचेरी: AINRC 4 सीटों पर आगे है, जबकि AIADMK 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

                                                                                                                                                                                  तमिलनाडु: AIADMK और TVK दोनों 15-15 सीटों पर आगे हैं, जबकि DMK 8 सीटों पर लीड कर रही है।

                                                                                                                                                                                  पश्चिम बंगाल: बीजेपी 8 सीटों पर आगे है, AITC (TMC) 2 पर और BGPM 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

                                                                                                                                                                                    MAY 04, 2026 / 9:51 AM IST

                                                                                                                                                                                    Election 2026 Results Live: कांग्रेस गौरव गोगोई हुए पीछे

                                                                                                                                                                                    असम के जोरहाट से कांग्रेस के गौरव गोगोई पीछे चल रहे हैं। रुझानों में असम ने बहुत पहले ही बहुमत आंकड़ा पार कर लिया है। मौजूदा रुझान है-

                                                                                                                                                                                    BJP- 86

                                                                                                                                                                                    कांग्रेस- 28

                                                                                                                                                                                    AIUDF- 1

                                                                                                                                                                                    अन्य- 1

                                                                                                                                                                                      MAY 04, 2026 / 9:42 AM IST

                                                                                                                                                                                      Election 2026 Results Live: तमिलनाडु की 200 सीटों के रुझान आए

                                                                                                                                                                                      तमिलनाडु की 200 सीटों के रुझान आ गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, एक्टर विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी बन कर आगे चल रही है, जिसने DMK और AIADMK दोनों को पछाड़ दिया है।

                                                                                                                                                                                      TVK- 90 सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                                      AIADMK- 62 सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                                      DMK- 52 सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                                        MAY 04, 2026 / 9:39 AM IST

                                                                                                                                                                                        Election Results Live: पिनाराई विजनय अपनी सीट से पीछे

                                                                                                                                                                                        रुझानों में पिनाराई विजयन अपनी सीट- पारंपरिक सीट धर्माडम से पीछे चल रहे हैं। फिलहाल कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF गठबंधन बहुमत के पार निकल गया है। मौजूदा रुझान हैं-

                                                                                                                                                                                        UDF- 88 सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                                        LDF- 48 सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                                        NDA- 2 सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                                        अन्य- 2 सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                                          MAY 04, 2026 / 9:35 AM IST

                                                                                                                                                                                          Election 2026 Results Live: तमिलनाडु में DMK तीसरे नंबर पर आई

                                                                                                                                                                                          तमिलनाडु में एकदम से खेल पलटा, जिसमें सत्ताधारी DMK, जो अब तक सबसे आगे चल रही थी, वो एकदम तीसरे नंबर आ गई। विजय की TVK, जो पहली बार चुनाव लड़ रही है, वो पहले नंबर पर चली गई। अभी रुझान हैं-

                                                                                                                                                                                          TVK- 82 सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                                          AIADMK- 59 सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                                          DMK- 55 सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                                            MAY 04, 2026 / 9:27 AM IST

                                                                                                                                                                                            Election Results Live: हम चाहते हैं कि दीदी थोड़ा आराम करें

                                                                                                                                                                                            पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह सतर्क हैं।

                                                                                                                                                                                            उन्होंने कहा, “हर जगह हमारे कार्यकर्ता जाग रहे हैं। हम चाहते हैं कि दीदी थोड़ा आराम करें। चुनाव खत्म हो चुका है, अब नतीजे आने वाले हैं। इसमें उतार-चढ़ाव होंगे। शुरुआती रुझान आ रहे हैं। किसी के खिलाफ बयानबाजी करना या न करना हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है, हम ऐसा नहीं करते।”

                                                                                                                                                                                            साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी राजनीति करने का तरीका अलग है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर चुनाव के दौरान उनकी पार्टी से कोई गलती हुई हो, व्यक्तिगत टिप्पणी की गई हो या मर्यादा का उल्लंघन हुआ हो, तो उन्होंने पहले भी माफी मांगी थी और आज भी माफी मांगते हैं।

                                                                                                                                                                                              MAY 04, 2026 / 9:24 AM IST

                                                                                                                                                                                              Election 2026 Results Live: पहली बार चुनाव लड़ी TVK ने कर दिया कमाल

                                                                                                                                                                                              विजय की पार्टी TVK तमिलनाडु में बहुत बड़ा खेल करती नजर आ रही है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि पहली बार चुनाव मैदान में उतरी ये पार्टी इतना बड़ा खेल कर सकती है। शुरुआती रुझानों में विजय की TVK ने पुराने खिलाड़ी- DMK और AIADMK को पछाड़ दिया है।

                                                                                                                                                                                              TVK- 73

                                                                                                                                                                                              AIADMK- 54

                                                                                                                                                                                              DMK- 50

                                                                                                                                                                                                MAY 04, 2026 / 9:14 AM IST

                                                                                                                                                                                                Election Results Live: विजय की TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

                                                                                                                                                                                                तमिलनाडु में बहुत बड़ा खेल होता दिख रहा है। रुझानों में विजय की TVK ने DMK और AIADMK दोनों को पछाड़ दिया है। कुछ एग्जिट पोल ने तमिलनाडु में TVK की सरकार बनने का अनुमान जताया था, लेकिन ज्यादातर ने विजय के किंग मेकर की भूमिका में आने का अनुमान जताया था। मौजूदा रुझान हैं-

                                                                                                                                                                                                TVK- 63

                                                                                                                                                                                                DMK- 49

                                                                                                                                                                                                AIADMK- 40

                                                                                                                                                                                                  MAY 04, 2026 / 9:00 AM IST

                                                                                                                                                                                                  ECI Election 2026 Results Live: ECI का असम का पहला रुझान आया

                                                                                                                                                                                                  चुनाव आयोगी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, असम का पहला रुझान सामने आया है, जिसमें बीजेपी आगे है। टिंगखोंग सीट पर बीजेपी के बिमल बोराह आगे चल रहे हैं।

                                                                                                                                                                                                    MAY 04, 2026 / 8:57 AM IST

                                                                                                                                                                                                    ECI Election Results Live: असम में रुझानों में BJP बहुमत के पार

                                                                                                                                                                                                    असम के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से आगे निकल गई है। असम में 126 विधानसभा सीट हैं, जिसमें बुहमत के लिए 64 सीटें जरूरी हैं और मौजूदा रुझान में BJP इस आंकड़े को पार कर चुकी है-

                                                                                                                                                                                                    BJP- 67 सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                                                    कांग्रेस- 9 सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                                                    AIUDF- 1 सीट पर आगे

                                                                                                                                                                                                    अन्य- 1 सीट पर आगे

                                                                                                                                                                                                      MAY 04, 2026 / 8:52 AM IST

                                                                                                                                                                                                      ECI Election 2026 Results Live: कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी पीछे

                                                                                                                                                                                                      बहरामपुर से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी पीछे चल रहे हैं। हालांकि, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की बहुत ही बुरी हालत देखने को मिल रही है। क्योंकि अब तक वो कुछ खास कमाल नहीं  करती दिख रही। मौजूदा रुझान देखें, तो-

                                                                                                                                                                                                      BJP- 111 सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                                                      TMC- 111 सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                                                      कांग्रेस- 5 सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                                                        MAY 04, 2026 / 8:47 AM IST

                                                                                                                                                                                                        ECI Election Results Live: सुवेंदु अधिकारी दोनों सीटों पर आगे

                                                                                                                                                                                                        BJP के सुवेंदु अधिकारी अपनी दोनों सीट- भवानीपुर और नंदीग्राम से आगे चल रहे हैं। भवानीपुर सीट पर उनका मुकाबला सीधे ममता बनर्जी से है। मौजूदा रुझान के मुताबिक, पश्चि बंगाल में-

                                                                                                                                                                                                        BJP- 108 सीट पर आगे

                                                                                                                                                                                                        TMC- 107 सीट पर आगे