India Pakistan Tensions: भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच, देश के कम से कम 25 एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया गया है। इन एयरपोर्ट्स पर नागरिक उड़ानों की आवाजाही को सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया है। यह फैसला भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद लिया गया है। इन हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ानों की आवाजाही को सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया है। जिन एयरपोर्ट्स पर परिचालन बंद किया गया है, वे सभी पाकिस्तान से लगे देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में स्थित हैं।
भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मिसाइल हमले करके पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया। भारत सेना ने 9 आंतकी ठिकानों का तबाह किया, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ बहावलपुर में बने आतंकी शिविर और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के बने ठिकाने शामिल थे।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को 300 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया गया। एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर सहित कुछ विदेशी एयरलाइंस ने विभिन्न एयरपोर्ट्स से आने-जाने वाली अपनी सेवाएं रद्द कर दी हैं।
इंडिगो ने कहा कि उसने हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण 10 मई की सुबह तक अमृतसर और श्रीनगर सहित कई घरेलू एयरपोर्ट्स से 165 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं। वहीं सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया ग्रुप (एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस) की लगभग 140 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयरलाइन ने कहा, "जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट एयरपोर्ट के बंद होने के नोटिफिकेशन के बाद इन स्टेशनों से आने-जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानें 10 मई को भारतीय समयानुसार सुबह 05.29 बजे तक रद्द की जा रही हैं।"
स्पाइसजेट ने भी एक बयान में बताया कि उसने मौजूदा स्थिति को देखते हुए लेह, श्रीनगर, जम्मू, धर्मशाला, कांडला और अमृतसर के लिए अपनी उड़ानों को 10 मई की सुबह 05.29 बजे तक रद्द कर दी हैं।
बंद किए गए प्रमुख एयपोर्ट्स की सूची नीचे दी गई है-