Ayodhya Greenfield Township: राम मंदिर से सिर्फ 4.5 किमी दूर बस रही नई अयोध्या, जानें क्या होगा खास

Ayodhya Greenfield Township: अयोध्या में तेजी से आकार ले रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप रामनगरी की तस्वीर बदलने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) की इस परियोजना का उद्देश्य अयोध्या को आधुनिक सुविधाओं से लैस, पर्यावरण के अनुकूल और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना है।

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 1:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अयोध्या में आकार ले रही है 'ग्रीनफील्ड टाउनशिप

Ayodhya Greenfield Township: अयोध्या में तेजी से आकार ले रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप रामनगरी की तस्वीर बदलने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) की इस परियोजना का उद्देश्य अयोध्या को आधुनिक सुविधाओं से लैस, पर्यावरण के अनुकूल और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल इस योजना से अयोध्या न केवल धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगी, बल्कि निवेश, आवास और आधुनिक सुविधाओं का भी प्रमुख हब बन जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का कुल प्रस्तावित क्षेत्रफल लगभग 1407 एकड़ है, जिसमें से वर्तमान में करीब 720 एकड़ भूमि पर भौतिक कब्जा आवास विकास परिषद को प्राप्त हो चुका है।

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अयोध्या में बन रही बहुप्रतीक्षित अयोध्या ग्रीनफील्ड टाउनशिप का एक वीडियो शेयर किया है। विभाग ने इसे "आस्था की नगरी में आधुनिक शहरी विकास की नई परिकल्पना" करार दिया है।


यह टाउनशिप प्रोजेक्ट कुल 1407 एकड़ के विशाल भूभाग पर फैला हुआ है, जो अयोध्या शहर से सटा हुआ है और NH 27 बाईपास रोड पर रणनीतिक रूप से स्थित है। योजना के तहत टाउनशिप में प्लॉटेड डेवलपमेंट, ग्रुप हाउसिंग, कॉटेज इंडस्ट्री, होटल एवं रिसॉर्ट्स, सेंटर फॉर म्यूजिक और आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

शानदार कनेक्टिविटी और प्रमुख स्थलों से निकटता

ग्रीन फील्ड टाउनशिप की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहतरीन लोकेशन और परिवहन साधनों से आसान पहुंच है:

  • श्री राम मंदिर: टाउनशिप से मात्र 4.5 किमी (केवल 5 मिनट की दूरी पर)।
  • रेलवे स्टेशन: महज 2.8 किमी (लगभग 5 मिनट का रास्ता)।
  • बस स्टैंड: टाउनशिप के ठीक बगल (Adjacent) में स्थित।
  • राम की पैड़ी: केवल 6 किमी (लगभग 16 मिनट दूर)।
  • एयरपोर्ट: मात्र 7.8 किमी (10 मिनट की दूरी पर)।

आधुनिक नागरिक सुविधाएं और डिजिटल सेवाएं

UPAVP के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों और निवेशकों के लिए ऑनलाइन सेवाएं, पब्लिक नोटिस, टेंडर/EOI और सिटिजन कॉर्नर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

यह परियोजना न केवल स्थानीय निवासियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगी, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और निवेशकों के लिए भी एक बेहतरीन केंद्र साबित होगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विजन के तहत विकसित हो रही यह नव-अयोध्या टाउनशिप भविष्य के स्मार्ट और ग्रीन शहरों के लिए एक मिसाल बनेगी।

यह भी पढ़ें: VIDEO: राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती रिपोर्टर ने बताया- मार्च के दौरान कैसे गिरीं; BJP भड़की

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।