तपते उत्तर भारत और हीटवेव को लेकर लगातार जारी हो रहे रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट ने लोगों का हलकान कर रखा है। इस बीच भारत से एक ऐसा डाटा सामने आया है जिसने वैज्ञानिकों को भी चौंका दिया है। शुक्रवार दोपहर रियल-टाइम ग्लोबल वेदर ट्रैकिंग मेट्रिक्स (वैश्विक मौसम ट्रैकिंग आंकड़ों) से एक चौंकाने वाला डाटा जारी हुआ। इसके मुताबिक दुनिया की 100 सबसे गर्म जगहों में से रिकॉर्ड 97 जगहें अकेले भारत में दर्ज की गईं।
