Result 2026: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, बीजेपी को लगा बड़ा झटका
Bankipur Bypoll Result 2026: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने जीत हासिल कर ली है। निर्वाचन आयोग (ECI) की वेबसाइट के अनुसार, 32वें राउंड तक चले मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को 63,946 वोट मिले हैं
Bankipur Bypoll Result 2026: बांकीपुर में शुरुआती मतगणना में प्रशांत किशोर बीजेपी उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं
Bankipur Bypoll Result 2026: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने जीत हासिल कर ली है। निर्वाचन आयोग (ECI) की वेबसाइट के अनुसार, 32वें राउंड तक चले मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को 63,946 वोट मिले हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा से 19246 वोटों से मात दी है।
32वें राउंड की गिनती के बाद नीरज कुमार को 44,700 वोट मिले हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 14,241 मत मिले हैं। जन सुराज और बीजेपी के बाद वह तीसरे नंबर पर हैं। इस बीच, प्रशांत किशोर की बढ़त पर बिहार की राजधानी पटना में जन सुराज के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
बांकीपुर पर क्यों टिकी है बिहार और देश की निगाहें?
बिहार के सबसे चर्चित और अहम राजनीतिक मुकाबलों में से एक बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। हालांकि, इस उपचुनाव से 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में सत्ता का समीकरण नहीं बदलेगा। लेकिन इसके नतीजों के दूरगामी राजनीतिक असर होने की उम्मीद है। सबकी निगाहें प्रशांत किशोर पर हैं, जो बीजेपी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हैं। यह वह सीट है जिस पर बीजेपी का लगभग तीन दशकों से दबदबा रहा है।
बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा पार्टी के पारंपरिक गढ़ को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व विधायक और वर्तमान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। RJD ने रेखा कुमारी गुप्ता को मैदान में उतारा है, जिससे यह मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प हो गया है।
इस उपचुनाव ने राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा है क्योंकि यह प्रशांत किशोर की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं और जन सुराज की जनता के समर्थन को चुनावी जीत में बदलने की क्षमता के लिए एक बड़ी परीक्षा है। बिहार के सबसे चर्चित उपचुनावों में से एक के राउंड-वार वोटों की गिनती, बढ़त, अहम रुझानों, राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाओं, चुनाव आयोग की घोषणाओं और अंतिम नतीजों के लाइव अपडेट के लिए मनीकंट्रोल हिंदी के साथ बने रहें।
ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रहे प्रशांत किशोर का आया पहला बयान
जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने जीत के सवाल पर कहा, "बांकीपुर की जनता की जीत है। ये चुनाव विधायक बनाने का चुनाव नहीं है। ये भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को संदेश देने का चुनाव है कि किसी अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाएं। जनता ने आपके 202 विधायक जिताए हैं किसी अपराधी, किसी गलत चाल-चरित्र चेहरे वाले व्यक्ति को बिहार का नेतृत्व मत दीजिए।"
उन्होंने आगे कहा, "अच्छे आदमी को बनाएं ताकि बिहार में भी शिक्षा, रोजगार हो। बिहार के बच्चों को बाहर मजदूरी करने ना जाना पड़े। ये संदेश बांकीपुर के लोगों ने दिया है...जिन्होंने वोट दिया है उनका धन्यवाद जिन्होंने वोट नहीं दिया है उनको यही कहेंगे कि आपका विश्वास जीतने के लिए और मेहनत और प्रयास करेंगे। बिहार को अच्छा नेतृत्व मिलना चाहिए बिहार सुधरना चाहिए।" वहीं, प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास ने कहा, "मैं बांकीपुर की जनता का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं... उन्होंने इस जीत के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है।"
देखें- अपडेट
05.30 बजे का अपडेट: 31वें राउंड की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा से 18,953 वोट से आगे चल रहे हैं। अब सिर्फ एक राउंड की मतगणना बाकी है।
03.54 बजे का अपडेट: 21वें राउंड की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा से 8,966 वोट से आगे चल रहे हैं। अभी 15 राउंड की मतगणना बाकी है।
03.15 बजे का अपडेट: 24वें राउंड की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा से 13,868 वोट से आगे चल रहे हैं। अभी 7 राउंड की मतगणना बाकी है।
02.24 बजे का अपडेट: 16वें राउंड की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा से 8,966 वोट से आगे चल रहे हैं। अभी 15 राउंड की मतगणना बाकी है।
01.46 बजे का अपडेट: 14वें राउंड की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा से 11,893 वोट से आगे चल रहे हैं। अभी 10 राउंड की मतगणना बाकी है।
01.42 बजे का अपडेट: 13वें राउंड की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा से 4,556 वोट से आगे चल रहे हैं। अभी 18 राउंड की मतगणना बाकी है।
12.29 बजे का अपडेट: आठ राउंड की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा से 7,781 वोट से आगे चल रहे हैं। अभी 18 राउंड की मतगणना बाकी है।
11.53 बजे का अपडेट: पांच राउंड की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार सिन्हा से 2319वोट से आगे चल रहे हैं। अभी 26 राउंड की मतगणना बाकी है।
11.30 बजे का अपडेट: चार राउंड की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार सिन्हा से 1145 वोट से आगे चल रहे हैं। अभी 27 राउंड की मतगणना बाकी है।
10.26 बजे का अपडेट: पहले राउंड की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार सिन्हा से 1161 वोट से आगे चल रहे हैं। अभी 28 राउंड की मतगणना बाकी है।
10.11 बजे का अपडेट: पहले राउंड की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार से बढ़त बनाए हुए हैं। प्रशांत कुमार फिलहाल 862 वोटों से आगे चल रहे हैं।