अश्लील वीडियो शूट से इनकार करने पर बंगाल की युवती के साथ हैवानियत, आरोपी आर्यन खान पर हुआ ये एक्शन

Howrah Porn Torture Case: आरोपी आर्यन खान की यह गिरफ्तारी उस गंभीर मामले के खुलासे के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसे छह महीने तक एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने पोर्न वीडियो शूट करने और बार डांसर के रूप में काम करने से इनकार किया, तो मां-बेटे ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की, लोहे की रॉड से मारा

अपडेटेड Jun 11, 2025 पर 2:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हावड़ा टॉर्चर मामले में मुख्य आरोपी आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Howrah Porn Torture Case: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती को अश्लील फिल्मों में काम करने से इनकार करने पर छह महीने तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ काफी बर्बरता की गई। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में बंगाल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि हावड़ा पोर्न टॉर्चर मामले में मुख्य आरोपी आर्यन खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, इस मामले में उसकी मां अभी भी फरार है।

आरोपी आर्यन खान गिरफ्तार

बता दें कि आरोपी आर्यन खान की यह गिरफ्तारी उस गंभीर मामले के खुलासे के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसे छह महीने तक एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने पोर्न वीडियो शूट करने और बार डांसर के रूप में काम करने से इनकार किया, तो मां-बेटे ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की, लोहे की रॉड से मारा, यौन शोषण किया, और भोजन तक नहीं दिया गया। पुलिस अब फरार महिला आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं, पीड़ित महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।


युवती से अश्लील फिल्मों कराना चाहता था काम

यह चौंकाने वाली घटना तब सामने आई जब उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी की रहने वाली महिला अरियन खान नाम के एक व्यक्ति से मिली। अरियन ने उसे ज़्यादा पैसे वाली नौकरी का लालच दिया। महिला, जो एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थी। महिला ने उस पर भरोसा करके हावड़ा चली गई, वहां उसे डोमजूर में अरियन के फ्लैट में जबरदस्ती बंदी बना लिया गया। महिला के परिवार का कहना है कि आरोपी आर्यन खान और उसकी मां श्वेता खान ने महिला को अश्लील वीडियो बनाने और बार डांसर बनने के लिए मजबूर किया। जब महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो आर्यन ने अपने फ्लैट में उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और उसे तड़पाया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसके गुप्तांगों में लोहे की रॉड डालने की भी कोशिश की।

किसी तरह जान बचाने में कामयाब हुई युवती

महिला के एक रिश्तेदार ने बताया कि उसे इतनी बुरी तरह पीटा गया था कि वह सीधी खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। उनके अनुसार, लोहे की रॉड से बार-बार मारे जाने के कारण महिला के सिर, पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। अपनी जान बचाने के लिए सागोर दत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूझ रही महिला ने बताया कि उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं और उसे पांच महीने तक लगातार शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी गईं।

बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने लगाया ये आरोप 

वहीं इस मामले में केंद्रीय मंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि आरोपी आर्यन खान की मां का संबंध सत्तारूढ़ टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) से है। उन्होंने टीएमसी नेता राजीब बनर्जी और राज्य मंत्री अरूप रॉय के साथ श्वेता खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और दावा किया कि इन सभी के बीच संबंध हैं। मजूमदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "इस मामले की मुख्य आरोपी श्वेता खान अभी भी फरार है और उसका टीएमसी नेता राजीब बनर्जी और राज्य के मंत्री अरूप रॉय से करीबी रिश्ता है।" उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग लंबे समय से इस तरह के आपराधिक रैकेट चला रहे हैं लेकिन हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट, जो मुख्यमंत्री की वफादार और चापलूस बनी हुई है, दावा करती है कि उसे कुछ नहीं पता।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।