बेंगलुरु में मंगलवार को एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया। 34 साल के वेंकटरमणन को अस्पताल और सड़क पर चल रहे लोगों से कोई मदद नहीं मिली। बाद में उनका एक्सीडेंट हो गया। वे सड़क पर दर्द से तड़पते रहे। उनकी पत्नी हाथ जोड़कर मदद मांगती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया और आखिरकारी वेंकटरमणन ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया।
