Bengaluru: इनकम टैक्स का पड़ा छापा, दफ्तर में बिजनेसमैन ने गोली मारकर कर ली आत्महत्या

छापेमारी के दौरान कथित तौर पर यह खुलासा हुआ कि उनके पास आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं ज्यादा संपत्ति थी। प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर, कॉन्फिडेंट ग्रुप की दक्षिण भारत के कई राज्यों, खासतौर से केरल और कर्नाटक में मजबूत उपस्थिति है

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 8:06 PM
Story continues below Advertisement
Bengaluru: इनकम टैक्स का पड़ा छापा, दफ्तर में बिजनेसमैन ने गोली मारकर कर ली आत्महत्या

बेंगलुरु में एक बड़ी ही चौंकाने वाली वारदात हुई। पुलिस ने बताया कि इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी के दौरान कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने बेंगलुरु में अपने दफ्तर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनकी उम्र 57 साल थी। गुरुवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने उनसे जुड़ी कंपनियों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान कथित तौर पर यह खुलासा हुआ कि उनके पास आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं ज्यादा संपत्ति थी।

प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर, कॉन्फिडेंट ग्रुप की दक्षिण भारत के कई राज्यों, खासतौर से केरल और कर्नाटक में मजबूत उपस्थिति है। पुलिस के अनुसार, इनकम टैक्स की कार्रवाई के बाद कारोबारी ने कथित तौर पर खुद को सिर में गोली मार ली।

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमंत कुमार सिंह ने बताया, “आज अशोक नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक घटना घटी है, जिसमें कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन ने खुद को गोली मार ली। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।”


उन्होंने आगे कहा, "इनकम टैक्स टीम पिछले दो से तीन दिनों से उनके ठिकानों पर तलाशी ले रही थी। उनके परिवार के जो भी सदस्य अभी भारत में मौजूद नहीं है, पुलिस उनसे भी संपर्क कर रही है। फिलहाल ये मामला सेल्फ शूटिंग का है।"

सूत्रों के अनुसार, रॉय बार-बार हो रही आयकर छापों से परेशान थे।

केरल के कोच्चि के मूल निवासी सीजे रॉय ने मोहनलाल की बड़े बजट की फिल्म कैसानोवा (2012) सहित कई मलयालम फिल्में भी बनाई थीं।

यह रियल एस्टेट ग्रुप मलयालम टीवी रियलिटी शो बिग बॉस मलयालम के कुछ सीजन का टाइटल स्पॉन्सर भी था, जिसे मशहूर एक्टर मोहनलाल ने होस्ट किया था।

दिल्ली महिला कमांडो मर्डर: 'तेरी बहन को खत्म कर रहा', पति ने भाई को कॉल पर सुनाया दर्दनाक पल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।