Bengaluru Rapido Rider Harass Woman: बेंगलुरु में रैपिडो करके अपने पीजी लौट रही महिला के साथ एक राइडर ने बेहद घिनौनी हरकत की। महिला बार-बार उसे ‘भैया, ऐसा मत करो’ बोलती रही, लेकिन वह नहीं माना। अंत में जब महिला अपने डेस्टिनेशन पर उतरी तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाई और रोने लगी। यह घटना 6 नवंबर को हुई बताई जा रही है और लोगों को इसके बारे में तब पता चला जब महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके अपना अनुभव बताया।
