भोपाल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। दो सगी बहनों पर नौकरी दिलाने के नाम पर लड़कियों को फंसाने, उनका धर्म परिवर्तन कराने और उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेलने का आरोप लगा है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो गरीब लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाता था। अमरीन और आफरीन नाम की दो बहनों को उनके साथी चंदन यादव के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये लड़कियों को अच्छी नौकरी का झांसा देकर बुलाती थीं और फिर उन्हें नर्क जैसी जिंदगी में धकेल देती थीं।
