Robert Vadra: बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा को शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी। वाड्रा आज पहले कोर्ट में पेश हुए थे। यह मामला प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है।
