Bihar Bandh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने आज, गुरुवार को बिहार में राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। बता दें कि यह टिप्पणी दरभंगा में विपक्षी दलों की एक रैली के दौरान की गई थी। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पांच घंटे के लिए रहेगा।
