Get App

Nishant Kumar : JDU में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता नीतीश कुमार का नाम लेकर कही ये बड़ी बात

जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कहा, “मैं आप सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।” निशांत ने आगे कहा कि उन्हें अपने पिता नीतीश कुमार के काम पर गर्व है। उनके मुताबिक पिछले 20 सालों में नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो काम किया है, उस पर उन्हें, पूरे बिहार और पूरे देश को गर्व होना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2026 पर 2:51 PM
Nishant Kumar : JDU में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता नीतीश कुमार का नाम लेकर कही ये बड़ी बात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ले ली है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ले ली है। पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को सदस्यता दिलाई। ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत ने ललन सिंह और संजय झा के पैर छुए। इस दौरान मंच पर विजय चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

निशांत कुमार ने कही ये बात

जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कहा, “मैं आप सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।” निशांत ने आगे कहा कि उन्हें अपने पिता नीतीश कुमार के काम पर गर्व है। उनके मुताबिक पिछले 20 सालों में नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो काम किया है, उस पर उन्हें, पूरे बिहार और पूरे देश को गर्व होना चाहिए।

बिहार की राजनीति पर सबकी नजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें