Gold Price Today: 24 कैरेट गोल्ड एक हफ्ते में ₹8180 तक महंगा, 22 कैरेट का भाव ₹7600 तक बढ़ा

Gold Price Today: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 139850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने की तरह चांदी भी वीकली बेसिस पर तेज हुई है। एक सप्ताह में भाव 10000 रुपये ​बढ़ा है

अपडेटेड Aug 09, 2026 पर 7:51 AM
शनिवार, 8 अगस्त को इंदौर के सराफा बाजार में सोने और चांदी की मांग बढ़िया रही।

देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर बड़ा उछाल आया है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 8180 रुपये तक ​बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 7600 रुपये तक महंगा हुआ है। आज 9 अगस्त को राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 152550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 152350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शनिवार, 8 अगस्त को इंदौर के सराफा बाजार में सोने और चांदी की मांग बढ़िया रही। सोने का औसत भाव 1,47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का औसत भाव 2,29,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,336.02 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 139850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139650 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 151640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 139000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 152350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 139650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 139850 152550
मुंबई 139650 152350
अहमदाबाद 139750 152450
चेन्नई 139000 151640
कोलकाता 139650 152350
हैदराबाद 139650 152350
जयपुर 139850 152550
भोपाल 139750 152450
लखनऊ 139850 152550
चंडीगढ़ 139850 152550

Gold Outlook: सोने में अगली तेजी में Gen Z का होगा बड़ा हाथ, जानिए WGC की रिपोर्ट क्या कहती है

चांदी की कीमत

सोने की तरह चांदी भी वीकली बेसिस पर तेज हुई है। एक सप्ताह में भाव 10000 रुपये ​बढ़ा है। 9 अगस्त की सुबह चांदी की कीमत 245000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 63.29 डॉलर प्रति औंस पर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।