Bihar exit poll Result 2025 Highlights: 'एक्सिस माय इंडिया' ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी अपने एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बढ़त मिलने की संभावना जताई है। हालांकि, उसका यह भी कहना है कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एक बार फिर सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकता है। उसने अनुमान जताया है कि NDA को 243 सीटों में 43% वोट के साथ 121 से 141 सीटें मिल सकती हैं। जबकि 'महागठबंधन' को 41% वोट के साथ 98 से 118 सीटें हासिल हो सकती हैं
Bihar Exit Polls Result 2025 Highlights: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान के बाद आए लगभग सभी सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में संभावना जताई गई है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकता है। यदि असल नतीजे भी चुनाव बाद आए इन सर्वेक्षणों के आंकड़ों की तरह रहते हैं तो एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी के 'मह
Bihar Exit Polls Result 2025 Highlights: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान के बाद आए लगभग सभी सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में संभावना जताई गई है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकता है। यदि असल नतीजे भी चुनाव बाद आए इन सर्वेक्षणों के आंकड़ों की तरह रहते हैं तो एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी के 'महागठबंधन' के लिए सत्ता दूर की कौड़ी साबित होगी।
बिहार में मतदान समाप्त होने के बाद आए लगभग सभी सर्वेक्षण एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए को बड़ी जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है। 'मैट्रिज' के सर्वेक्षण के अनुसार, एनडीए 147 से 167 सीटों के साथ दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा हासिल कर सकता है। इसके एग्जिट पोल में कहा गया है कि महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं। जबकि जन सुराज को शून्य से दो सीट ही मिलने के आसार हैं।
'दैनिक भास्कर' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि NDA को 145 से 160 सीटें मिल सकती हैं। जबकि महागठबंधन को 73 से 91 सीटें ही मिलने का अनुमान है। 'पीपुल्स पल्स' के एग्जिट पोल में भी एनडीए के एक बार फिर से चुनाव जीतने की संभावना जताई गई है। इस सर्वेक्षण के अनुसार एनडीए को 133 से 159 सीटें मिल सकती हैं। जबकि महागठबंधन को 75 से 101 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।
इस सर्वेक्षण ने जनसुराज को शून्य से पांच सीट मिलने की संभावना जताई है। 'चाणक्या स्ट्रेटजीज' के एग्जिट पोल में कहा गया है कि एनडीए 130 से 138 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकता है। जबकि महागठबंधन को 100 से 108 सीटों के साथ एक बार विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। उसने अन्य को तीन से पांच सीट मिलने का अनुमान जताया है।
'पोल स्ट्रेट' के सर्वेक्षण में एनडीए को 133 से 148 सीटें हासिल होने की भविष्यवाणी की गई है। जबकि महागठबंधन को 87 से 102 सीटें मिलने का अनुमान है। उसका कहना है कि अन्य को तीन से पांच सीटें मिल सकती हैं।
'पोल डायरी' के एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। उसका कहना है कि सत्तारूढ़ गठबंधन 184 से 209 सीटें हासिल करते हुए 2010 के विधानसभा चुनाव की तरह प्रदर्शन कर सकता है। इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि विपक्षी महागठबंधन को 32 से 49 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में छह और 11 नवंबर को मतदान समाप्त हुआ।