Ramkripal Yadav: हाथ में गमछा लेकर डांस करते हुए नजर आए बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव, ‘जोड़ी मोदी-नीतीश जी के हिट होई’ गाने पर जमकर थिरके

Ramkripal Yadav: बिहार सरकार में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव का एक वीडियो इस समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्हें समर्थकों को धन्यवाद देने और पवन सिंह के गानों पर जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल यह वीडियो दानापुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह का है।

अपडेटेड Dec 11, 2025 पर 9:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हाथ में गमछा लेकर डांस करते हुए नजर आए बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव, ‘जोड़ी मोदी-नीतीश जी के हिट होई’ गाने पर जमकर थिरके

Ramkripal Yadav: बिहार सरकार में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव का एक वीडियो इस समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्हें समर्थकों को धन्यवाद देने और पवन सिंह के गानों पर जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। अब आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

दरअसल, दानापुर में कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और आभार जताने के लिए एक कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इसमें बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव भी शामिल थे। इस दौरान जब पवन सिंह का गाना बजा तो वह खुद को रोक नहीं पाए और कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरके। उन्हें वीडियों में हाथ में तौलिया लहरा कर नाचते हुए देखा जा सकता है।

मोदी- नीतीश को लेकर पवन सिंह का गाना चुनाव में हुआ था हिट


आज जिस गाने पर रामकृपाल यादव जमकर थिरकते हुए दिखा दिए हैं, दरअसल वो गाना पवन सिंह का था, जिसे चुनाव के दौरान गाया गया था। इस गाने का नाम था, ‘जोड़ी मोदी और नीतीश जी के हिट होई।’

इस गाने को प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के तमाम मंचों पर खूब बजाया गया था। चुनाव के दौरान जनसभाओं में कार्यकर्ताओं को जुटाने और उन्हें उत्साहित रखने के लिए इस गाने ने खूब धूम मचाई।

आज जब रामकृपाल यादव ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया तो उस समय भी यह गाना बजाया गया जिसमें रामकृपाल यादव के साथ सभी कार्यकर्ता हाथ में गमछा लेकर झूमते नजर आए।

आज जब रामकृपाल यादव ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया तो उस समय भी यह गाना बजाया गया, जिसमें रामकृपाल यादव के साथ सभी कार्यकर्ता हाथ में गमछा लेकर झूमते नजर आए। और यही वीडियो इस समय खुब छाया हुआ है।

विधानसभा चुनाव में रामकृपाल ने रीतलाल को हराया था

बता दें कि भाजपा के रामकृपाल यादव ने दानापुर सीट से राजद के निवर्तमान विधायक रीतलाल यादव को 29,133 वोटों से हराया था। रामकृपाल यादव को कुल 1,19,877 वोट मिले थे।

रीतलाल यादव साल 2020 में राजद के टिकट पर चुनाव जीते थे। उनके खिलाफ 11 आपराधिक मामले लंबित हैं। वहीं रामकृपाल के खिलाफ 2 आपराधिक मामले लबित हैं।

यह भी पढ़ें: SIR Debate: 'समझ का कोई इंजेक्शन नहीं होता'; चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।