West Bengal Elections: बीजेपी ने जारी की 144 उम्मीदवारों की लिस्ट, भवानीपुर में ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ेंगे सुवेंदु

West Bengal Assembly Elections 2026: बीजेपी ने नंदीग्राम और भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। अलीद्वारपुर से परितोष दास को टिकट दिया गया है। बता दें कि, पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी भवानी पुर से भी चुनाव लड़ा था। मालूम हो कि इस बार बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव की वोटिंग होगी

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 6:03 PM
Story continues below Advertisement
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

बता दें कि बीजेपी ने नंदीग्राम और भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी  को चुनावी मैदान में उतारा गया है। अलीद्वारपुर से परितोष दास को टिकट दिया गया है। बता दें कि, पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी भवानी पुर से भी चुनाव लड़ा था। मालूम हो कि इस बार बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव की वोटिंग होगी।

क्रिकेटर अशोक डिंडा को भी मिला टिकट


क्रिकेटर अशोक डिंडा को भाजपा ने फिर से मोयना विधानसभा सीट से मौका दिया है। इससे पहले भी डिंडा को भाजपा ने मोयना विधासभा से ही टिकट दिया था और उन्होंने 1260 वोटों से जीत दर्ज की थी। भाजपा की इस सूची में कई प्रमुख नेताओं को जगह दी गई है। पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर सदर सीट से उम्मीदवार बनाया है।

भवानीपुर में होगी कड़ी टक्कर 

भवानीपुर सीट ममता बनर्जी के लिए सिर्फ एक निर्वाचन क्षेत्र नहीं, बल्कि उनकी राजनीतिक पहचान का मजबूत गढ़ रही है। बीते चुनाव में नंदीग्राम की तरह पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सबसे चर्चित सीट बन सकती है। पिछले चुनाव में नंदीग्राम सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने तहलका मचाया था। हार के बाद ममता को भवानीपुर सीट से उपचुनाव लड़ना पड़ा था।

दो चरण में होंगे चुनाव

शेड्यूल के अनुसार, पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को बाकी 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन 30 मार्च को जारी होगा और उम्मीदवार 6 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल को होगी और 9 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। वहीं दूसरे चरण के लिए नोटिफिकेशन 2 अप्रैल को जारी किया जाएगा, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 9 अप्रैल होगी, जबकि जांच 10 अप्रैल को की जाएगी। उम्मीदवार 13 अप्रैल तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे। दोनों चरणों की वोटिंग 23 और 29 अप्रैल को होगी, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया 6 मई तक पूरी कर ली जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।