Get App

BJP President: बीजेपी को 20 जनवरी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, 19 को होगा नामांकन

BJP New President: भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ-साथ राज्य इकाई के अध्यक्षों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों को 19 जनवरी को होने वाले नामांकन और अगले दिन होने वाले औपचारिक चुनाव के लिए दिल्ली में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 12:51 PM
BJP President: बीजेपी को 20 जनवरी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, 19 को होगा नामांकन
BJP President: बीजेपी को 20 जनवरी को मिलेगा नया पार्टी अध्यक्ष, 19 को होगा नामांकन

भारतीय जनता पार्टी 20 जनवरी को अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगी, जबकि इस पद के लिए नामांकन एक दिन पहले 19 जनवरी को दाखिल किए जाएंगे। न्यूज एजेंसी PTI ने ये जानकारी दी है। इससे पहले खबर आई थी कि BJP ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को ही पार्टी अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ-साथ राज्य इकाई के अध्यक्षों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों को 19 जनवरी को होने वाले नामांकन और अगले दिन होने वाले औपचारिक चुनाव के लिए दिल्ली में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन को नामित करने हेतु नामांकन के तीन सेट दाखिल किए जाएंगे। एक सेट में BJP के 20 से ज्यादा निर्वाचित प्रदेश अध्यक्षों के हस्ताक्षर होंगे।

एक और पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP नेताओं राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा के हस्ताक्षर होंगे। तीसरे पत्र पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के हस्ताक्षर होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें