IIFL Finance Share Price: दिग्गज फाइनेंस और इंवेस्टमेंट सर्विसेज कंपनी आईआईएफएल फाइनेंस के शेयरों में आज बिकवाली का भी दबाव दिखा और यह करीब 8% टूट गया। कंपनी और इसकी सब्सिडरी आईआईएफएल होम फाइनेंस (IIFL Home Finance) को टैक्स नोटिस ने इसे तगड़ा शॉक दिया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी टैक्स डिमांड अब ₹95.12 करोड़ से घटकर ₹23.78 करोड़ रह गई है लेकिन होम फाइनेंस इकाई को ₹963 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला है। इसके झटके से फिलहाल बीएसई पर यह 3.26% की गिरावट के साथ ₹673.85 पर है। इंट्रा-डे में यह 7.68% फिसलकर ₹643.05 तक आ गया था। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो 27 अप्रैल 2026 को बीएसई पर यह एक साल के निचले स्तर ₹409.45 और 24 अगस्त 2026 को एक साल के हाई ₹704.90 पर था।
