Cement Sector Outlook: जून तिमाही के उम्मीद से बेहतर होने पर ब्रोकरेज फर्म्स सीमेंट सेक्टर को लेकर काफी बुलिश हैं। ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि सीमेंट सेक्टर में जो दिक्कतें हैं, वह इसी तिमाही तक रहने वाली है और इस वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में रिकवरी दिख सकती है। स्टॉकवाइज बात करें तो (UltraTech Cement), श्री सीमेंट (Shree Cement) और डालमिया भारत (Dalmia Bharat) को एनालिस्ट्स निवेश के लिए बेहतरीन मौके के तौर पर देख रहे हैं। यहां सीमेंट सेक्टर को लेकर दो ब्रोकरेज फर्मों के नजरिए को दिया जा रहा है।
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए का कहना है कि बड़े मार्केट कैप वाली सीमेंट कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) और श्री सीमेंट (Shree Cement) पर भरोसा बना हुआ है। इसके साथ ही ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि डालमिया भारत (Dalmia Bharat) भी निवेश के लिए आकर्षक बना हुआ है। सीमेंट सेक्टर पर अपने नोट में ब्रोकरेज फर्म ने जिक्र किया कि सीजन के हिसाब से कमजोर समय होने के बावजूद मांग मजबूत बनी हुई है और औसत से कम बारिश से भी सीमेंट की कीमतों को सपोर्ट मिला है।
सीमेंट कंपनियों की जून तिमाही में कमाई उम्मीद से बेहतर रही जिसे अनुमान से अधिक वॉल्यूम ग्रोथ और बेहतर कॉस्ट परफॉर्मेंस से सपोर्ट मिला। हालांकि ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इस वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर 2026 में महंगे तेल, कमजोर वॉल्यूम और निगेटिव ऑपरेटिंग लेवरेज के कारण मुनाफे पर दबाव पड़ सकता है। सीएलएसए को उम्मीद है कि कॉम्पटीशन में कमी और तेल की नरमी से इस वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में रिकवरी में मदद मिलेगी।
ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल का कहना है कि अल्ट्राटेक को छोड़कर दूसरी कंपनियों की कैपेसिटी बढ़ाने में देरी सीमेंट सेक्टर के लिए अच्छी है, क्योंकि कंपनियां मौजूदा एसेट्स के बेहतर इस्तेमाल और रिटर्न पर फोकस कर रही हैं। हालांकि ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक महंगे तेल और कमजोर ऑपरेटिंग लेवरेज के कारण सितंबर तिमाही में इंडस्ट्री के मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में मुनाफे में काफी सुधार होगा, जिसे सीमेंट की कीमतों में रिकवरी, इनपुट कॉस्ट में कमी और मजबूत ऑपरेटिंग लेवरेज से मदद मिलेगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।