Sunshine Pictures IPO Listing: 10% प्रीमियम पर लिस्ट ₹360 का शेयर, Force और The Kerala Story बनाने वाली सनशाइन पिक्चर्स का धमाल

Sunshine Pictures IPO Listing: सनशाइन पिक्चर्स एक मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कंपनी है, जिसका मुख्य काम फिल्में, टीवी सीरियल्स और वेब सीरिज बनाना है और उनसे कमाई करना है। अब आईपीओ को 105 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Aug 25, 2026 पर 10:19 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sunshine Pictures IPO Listing: सनशाइन पिक्चर्स का ₹282 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 18-20 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Sunshine Pictures IPO Listing: फोर्स, कमांडो, हॉलिडे, फोर्स 2, कमांडो और द केरला स्टोरी जैसी मूवीज बनाने वाली सनशाइन पिक्चर्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 105 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹360 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹394.00 और NSE पर ₹395.90 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 10% तक का लिस्टिंग गेन (Sunshine Pictures Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में हल्की फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह ₹389.20 (Sunshine Pictures Share Price)  पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 8.11% मुनाफे में हैं।

Sunshine Pictures IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

सनशाइन पिक्चर्स का ₹282 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 18-20 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 105.81 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 123.52 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 197.04 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 56.60 गुना भरा था।


इस आईपीओ के तहत ₹173 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 30,37,157 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹112.50 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Sunshine Pictures के बारे में

सनशाइन पिक्चर्स एक मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कंपनी है, जिसका मुख्य काम फिल्में, टीवी सीरियल्स और वेब सीरिज बनाना है और उनसे कमाई करना है। यह सिर्फ फिल्में नहीं बनाती बल्कि स्टोरी/स्क्रिप्ट, प्रोडक्शन, कंटेंट/आईपी बनाना, मार्केटिंग, राइट्स बेचना/मोनेटाइज करना और डिस्ट्रीब्यूशन के काम में है। इसने फोर्स, कमांडो, हॉलिडे, फोर्स 2, कमांडो 2 और द केरला स्टोरी जैसी मूवीज बनाई हैं। अब तक इसने 10 कमर्शियल फिल्में बनाई है जिसमें से छह की यह सह-निर्माता रही है तो 2 वेब सीरीज, 2 टीवी सीरियल्स और 1 शॉर्ट फिल्म भी इसने बनाई है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2024 में इसे ₹53.35 करोड़ का शुद्ध मुनाफा मिला था जोकि अगले वित्त वर्ष 2024 में घटकर ₹34.46 करोड़ रह गया और फिर अगले वित्त वर्ष 2026 में यह हल्का रिकवर होकर ₹40.02 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम में भी उठा-पटक दिखी और वित्त वर्ष 2024 में ₹139.46 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹105.80 करोड़ से वित्त वर्ष 2026 में ₹76.27 करोड़ पर आ गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹9.09 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹118.79 करोड़ पड़े थे।

Shankesh Jewellers IPO Listing: Kalyan Jewellers-PN Gadgil के बनाती है गहने, अब 11% प्रीमियम पर लिस्ट ₹93 का शेयर

Atomberg IPO में निवेश पर ₹190 करोड़ की देनदारी विरासत में; छोटा-मोटा नहीं, इतना बड़ा है मामला

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।