Blackout In UP: यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम होगा ब्लैकआउट! 6 बजते ही बुझ जाएंगी बत्तियां, बजेगा सायरन

Blackout In UP: उत्तर प्रदेश में आज यानी 23 जनवरी 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि किसी इमरजेंसी के दौरान दुश्मन देश के हमले से निपटने की तैयारी का जायजा लेने के लिए यूपी के सभी 75 जिलों में एक साथ ब्लैकआउट मॉक ड्रिल किया जाएगा

अपडेटेड Jan 23, 2026 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
Blackout In UP: आज यानी शुक्रवार 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बत्ती गुल हो जाएगी

Blackout In UP: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के सभी 75 जिलों में आज यानी शुक्रवार (23 जनवरी 2026) को शाम 6 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान शाम 6 बजे से दो मिनट के लिए पूरे राज्य में ब्लैकआउट किया जाएगा। शाम 6 बजते ही यूपी के सभी घरों में बत्ती गुल हो जाएगी। ब्लैकआउट के चलते पूरे राज्य में हर तरफ अंधेरा छा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह ब्लैकआउट एक मॉकड्रिल का हिस्सा है। इसमें राज्य के सभी 75 जिले भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सभी लोगों से अपील है कि वो इसमें पूरा सहयोग करें।

अधिकारियों ने बताया कि इमरजेंसी के दौरान दुश्मन देश के हमले से निपटने की तैयारी का जायजा लेने के लिए राज्य के सभी 75 जिलों में एक साथ ब्लैकआउट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मॉक ड्रिल में परखा जाएगा कि इमरजेंसी स्थिति के लिए हम कितने तैयार हैं। इस दौरान शाम 6 बजते ही सभी 75 जिलों में दो मिनट के लिए बिजली काट दी जाएगी। इसके बाद हर तरफ अंधेरा छा जाएगा।

ब्लैकआउट के दौरान लगातार हवाई हमले के सायरन भी बजेंगे। अगर इस दौरान आप घर से बाहर रहेंगे तो सुरक्षित जगह पर चले जाएं। साथ ही घरों-दफ्तरों की लाइटें बंद कर दें। इससे पहले बुधवार शाम को लखनऊ में पुलिस लाइंस में अचानक अफरा-तफरी मच गई। अचानक धमाके की आवाज आई। हवाई हमला हुआ और सायरन बजने लगे। पार्क में बैठे लोग घायल हो गए।


कुछ लोगों के सिर में चोट लगी। जबकि कुछ के पैर या हाथ में चोट आई। यह असल में 23 जनवरी को पूरे उत्तर प्रदेश में होने वाली मॉक ड्रिल की रिहर्सल थी। मॉक ड्रिल में दिखाया गया कि बमबारी के कारण कई जगहों पर आग लग गई। लोग ऊंची इमारतों में फंस गए हैं। बम हमले के कारण एक इमारत गिर गई। एक कार में आग लग गई थी। उसके दरवाजे जाम हो गए थे।

ये भी पढ़ें- PM Modi Kerala visit: 'केरल में भी बदलाव देखने को मिलेंगे'; लेफ्ट और कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, सबरीमाला सोने की जांच का किया वादा

मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस, आपदा प्रबंधन, SDRF और NDRF के जवान शामिल थे। सिविल डिफेंस के जवानों ने सबसे पहले पार्क में घायल लोगों को फर्स्ट एड दिया। गीले कंबल और पानी का इस्तेमाल करके आग बुझाई। जाल का इस्तेमाल करके ऊंची इमारतों में फंसे लोगों को बचाया। फिर खिड़की तोड़कर ड्राइवर को कार से बाहर निकाला गया। इस दौरान NDRF और SDRF की टीमें भी मौके पर पहुंची। फिर उन्होंने बचाव अभियान शुरू किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।