BMC Election 2026: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार (24 दिसंबर) को उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के दलों के बीच हुए गठबंधन को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। सीएम ने कहा कि इससे कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। वे खुद का राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए साथ आए हैं। शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने आठ महीने से जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए 15 जनवरी को होने वाले बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के लिए बुधवार को औपचारिक रूप से दोनों दलों के बीच गठबंधन की घोषणा की।
