BMC Election Voting Highlights: चार साल के इंतजार के बाद मुंबईकर गुरुवार (15 जनवरी) को अपने नगरसेवक चुनने के लिए मतदान किया। बीएमसी की 227 सीटों पर 1700 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि 1.03 करोड़ मतदाताओं ने वोटिंग की। इस बीच, मतदान के दौरान स्याही को लेकर विवाद छिड़ गया है। शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने मामले की जांच शुरू कर दी है
गुरुवार (15 जनवरी) शाम को प्रतिष्ठित बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) सहित 29 नगर निगमों में महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। पूरा देश मुंबई नगर निगम चुनावों पर नजर बनाए हुए है। मुंबई न केवल भारत की आर्थिक राजधानी है। बल्कि इसका नगर निगम बजट कई राज्यों के बराबर है। इसलिए बीएमसी में सत्ता की स्थिति का राज्य की राजनीति पर भी बड़ा असर होता है।

चार साल की प्रतीक्षा के बाद मुंबईकर गुरुवार को अपने वार्ड के लिए नगरसेवक चुनने के लिए मतदान करेंगे। इस बार बीएमसी की 227 सीटों के लिए कुल 1700 उम्मीदवार मैदान में हैं और लगभग 1.03 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। पिछला चुनाव 2017 में हुआ था और कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त हुआ था।
इस चुनाव में मुकाबला खास है, क्योंकि उद्धव और राज ठाकरे कई सालों बाद एक साथ नजर आ रहे हैं और मराठी वोटों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा ने 137 और शिंदे सेना ने 90 सीटों पर गठबंधन के तहत उम्मीदवार उतारे हैं।
अभिनेता अक्षय कुमार गांधी शिक्षण भवन मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डालने के बाद मुंबईवासियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मुंबईवासियों के हाथ में शहर का रिमोट कंट्रोल है और सभी को बड़ी संख्या में बाहर आकर अपना वोट डालना चाहिए। नतीजों की घोषणा 16 जनवरी को मुंबई सहित राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के लिए की जाएगी।