Mohali school Bomb threat: पंजाब के मोहाली में 10 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी! स्टूडेंट्स को वापस भेजा गया घर, जांच जारी

Bomb Threats: मोहाली के 10 स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी वाले कॉल आने से हड़कंप मच गया है। स्टूडेंट्स को घर वापस भेज दिया गया है। स्कूल कैंपस की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। मेल में लिखा गया है कि 1:11 बजे मोहाली में बम ब्लास्ट होगा

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 11:48 AM
Story continues below Advertisement
Bomb Threats: पुलिस ने बम निरोधक दस्ता तैनात किया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है (फाइल फोटो)

Bomb Threats: पंजाब के मोहाली में कई प्राइवेट स्कूलों को बुधवार (11 फरवरी) को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। इसके कारण स्कूलों को खाली कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि मोहाली के 10 स्कूलों को भेजी धमकी भरी ई-मेल में इसका जिक्र किया गया है। मेल में लिखा गया है कि 1:11 बजे मोहाली में बम ब्लास्ट होगा। पुलिस ने बम निरोधक दस्ता तैनात किया है। स्कूलों की जांच की जा रही है। स्कूल अधिकारियों ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर छुट्टी की घोषणा की है।

मानव मंगल स्कूल और शिवालिक पब्लिक स्कूल उन स्कूलों में शामिल हैं जिन्हें बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। मोहाली के स्कूलों में बम की धमकी की यह घटना चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और हरियाणा में हुई ऐसी ही घटनाओं के ठीक बाद सामने आई है। हालांकि, यहां स्कूलों को मिली इस तरह की धमकियां अफवाह साबित हुई। फिलहाल, स्टूडेंट्स को घर वापस भेज दिया गया है। साथ ही कैंपस की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम तैनात कर दी गई है।

प्रभावित स्कूलों में से एक ने पेरेंट्स को अर्जेंट मैसेज भेजकर बताया कि सिक्योरिटी की चिंता की वजह से आज (11 फरवरी) के लिए क्लास बंद कर दी गई हैं। स्कूल ने कहा कि जो बसें पहले ही अपने रूट पर निकल चुकी थीं, उन्हें वापस भेजा जा रहा है। पेरेंट्स से कहा गया है कि वे अपने बच्चों को तय स्टॉप से ​​ले लें।


इससे पहले मंगलवार (10 फरवरी) को चंडीगढ़ और पड़ोसी मोहाली के कई स्कूलों में बम की धमकी वाले कॉल आए। इसके बाद सिक्योरिटी चेकिंग शुरू कर दी गई और एहतियात के तौर पर क्लास रोक दी गईं। स्टूडेंट्स को घर वापस भेज दिया गया। जबकि कैंपस की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम तैनात कर दी गई। लोकल पुलिस और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को अलर्ट कर दिया गया। कैंपस की तलाशी सहित स्टैंडर्ड सिक्योरिटी प्रोटोकॉल शुरू किए गए थे।

ये भी पढ़ें- Lakhpati Bitiya Yojana: क्या है 'लखपति बिटिया योजना'? दिल्ली की लड़कियों को ग्रेजुएशन तक मिलेंगे ₹1 लाख

चंडीगढ़ और मोहाली में ये धमकियां दिल्ली के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के एक दिन बाद आई। मंगलवार को धमकी के बाद स्कूलों को खाली कराया गया और बड़े पैमाने पर सिक्योरिटी बढ़ाई गई। राजधानी में स्कूल अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित कैंपस में पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, और फायर और एम्बुलेंस सर्विस को तैनात किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।