कश्मीर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने मार गिराए सात आतंकी

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम की। 8 और 9 मई के बीच की रात को बीएसएफ ने कम से कम सात आतंकवादियों को मार गिराया। इस कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकी धांधर को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी रेंजर्स ने घुसपैठियों की मदद के लिए कवरिंग फायर दिया

अपडेटेड May 09, 2025 पर 3:11 PM
Story continues below Advertisement
घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम करने की बीएसएफ की सफलता का केंद्रीय मंत्री ने खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीकी इलाकों से रहने वाले लोगों को निकालने का काम चल रहा है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम की। 8 और 9 मई के बीच की रात को बीएसएफ ने कम से कम सात आतंकवादियों को मार गिराया। सीएनबीसी-टीवी18 को बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकी धांधर को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने घुसपैठियों की मदद के लिए कवरिंग फायर दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी इसे लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा, "बीएसएफ ने 8-9 मई 2025 को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम की। बीएसएफ ने बताया कि कम से कम सात आतंकवादी मारे गए और पाकिस्तानी चौकी धांधर को भारी नुकसान पहुंचा।"

बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों को निकालने का काम जारी


घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम करने की बीएसएफ की सफलता का केंद्रीय मंत्री ने खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीकी इलाकों से रहने वाले लोगों को निकालने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है कि किसी भी नागरिक को कोई दिक्कत न हो और आने-जाने की व्यवस्था मुफ्त प्रदान की जाए।

फोर्स हाई अलर्ट पर

22 अप्रैल को पहलगाम में पहली बार पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ। इसके जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 जगहों पर आतंकी ठिकानों पर हमला बोल दिया। इस समय दोनों देशों के बीच तनाव चरम सीमा पर है। ड्रोन के हमले हो रहे हैं। इस चलते फोर्सेज हाई अलर्ट पर हैं।

बैंकिंग सेक्टर की भारत-पाकिस्तान पर निगाहें, बॉर्डर के राज्यों की डिपॉजिट्स में है इतनी तगड़ी हिस्सेदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।