Budget 2026: रवि किशन ने बजट 2026 पर किया रिएक्ट, बोले- मैं खुश हूं सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री...

Ravi kishan: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज दिन में 11 बजे देश का आम बजट संसद में पेश किया। आज पहली बार रविवार के दिन बजट पेश किया जाना अपने आप में अनोखा है। बजट पेश होने के बाद एक्टर और सांसद रवि किशन की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 2:02 PM
Story continues below Advertisement
रवि किशन बजट 2026 पर बोले मैं खुश हूं कि सरकार ने हर किसी का रखा ध्यान

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 01 फरवरी 2026 को बतौर वित्त मंत्री 9वां आम बजट पेश किया है। देश का आम बजट पहली बार रविवार के दिन पेश किया गया है। बजट का पिटारा 11 बजे खुला। हर सेक्टर को नई सौगात दी गई। वहीं आज के बजट पर कई शुभ संयोग भी बनें। माघ पूर्णिमा, रवि पुष्य योग और दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हो रही बारिश को शुभ माना गया। बजट पेश होने के बाद से आम और खास सभी अपनी राय सामने रक रहे हैं। वहीं रवि किशन जी ने बजट पर अपने विचार शेयर किए हैं।

रवि किशन एक आभिनेता से राजनेता बने हैं। संसद में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दे वह बेबाक होकर उठाते हैं। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री के बारे में भी सोचा है। कैसे फिल्म इंडस्ट्री को AI से जोड़ा जाएगा, कैसे ट्रेनिंग कराई जाएगी। इन सबमें सरकार मदद करने वाली है। वहीं विपक्ष का सवाल है तो अगर आप देश हित में नहीं देखेंगे तो आपको मैं हमेशा खराब भी दिखने वाला हूं।

बता दें कि आज से 27 साल पहले 1999 में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने देश का आम बजट को पेश करने की पुरानी परंपरा को तोड़ कर नई परंपरा शुरू की थी। उन्होंने शाम 5 बजे बजट पेश करने की परंपरा को तोड़ते हुए दिन में 11 बजे शनिवार को बजट पेश किया था। अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में 27 फरवरी 1999 शनिवार को ये बजट पेश किया गया था। अगले दिन यानी 28 फरवरी को रविवार होने की वजह से एक दिन पहले यानी शनिवार को शाम की बजाय सुबह 11 बजे बजट पेश करने की नई परंपरा शुरू हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।