CBSE Class 12 Toppers List 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 85% रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 3% कम है। सीबीएसई के मुताबिक, इस साल के कुल उत्तीर्ण छात्रों में से 94028 छात्रों ने 90% या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं, जो कुल पास होने वाले उम्मीदवारों का 5.32% है। इनमें से 17113 छात्रों ने 95% से अधिक स्कोर प्राप्त किया है, जो कुल सफल छात्रों का 0.97% हिस्सा है।
वैसे बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर कोई भी 'मेरिट लिस्ट' जारी नहीं की है, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि विभिन्न स्कूल अपने स्तर पर अपने टॉपर्स के नामों की घोषणा अलग से करेंगे। जब भी ये जानकारी सामने आएगी फौरन यहां अपडेट की जाएगी। CBSE की ये परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट चेक करने के वेबसाईट, डिजिटल, उमंग ऐप सहित कई विकल्प दिए हैं ताकि भारी ट्रैफिक के बावजूद कोई परेशानी न हो।
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026: टॉप प्रदर्शन करने वाले रीजन
क्षेत्रों के आधार पर त्रिवेंद्रम ने 95.62% पास प्रतिशत के साथ सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अन्य टॉप क्षेत्रों की सूची इस प्रकार है:
जेंडर-वाइज रिजल्ट (Gender-wise Results)
लड़कियों का प्रदर्शन: लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा।
लड़कों का प्रदर्शन: लड़कों का पास प्रतिशत 82.13% दर्ज किया गया।
ट्रांसजेंडर छात्र: ट्रांसजेंडर छात्रों ने लगातार दूसरे साल भी 100% पास प्रतिशत हासिल कर इतिहास रचा है।
कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन?
इस साल पास प्रतिशत में थोड़ी गिरावट देखी गई है। जहां पिछले साल छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था, वहीं इस साल 85% छात्र ही सफल हो पाए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ ऐप और एसएमएस पर भी उपलब्ध हैं।
पिछली बार के रिजल्ट में नोएडा और गाजियाबाद का रहा था जलवा
सीबीएसई ने हाल के वर्षों में आधिकारिक तौर पर टॉपर लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है ताकि छात्रों पर प्रतिस्पर्धा का दबाव न रहे। हालांकि, पिछले रिकॉर्ड देखें तो नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने 500 में से 499 अंक हासिल करते हुए टॉप किया था। गाजियाबाद की अनुष्का चंद्रा 498 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं। सात छात्र 497 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे, जिनमें जयपुर, लुधियाना, हरिद्वार और मेरठ के छात्र शामिल थे।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट (Steps to Check)
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मार्कशीट देख सकते हैं:
DigiLocker और UMANG ऐप पर
वेबसाइट के अलावा छात्र इन डिजिटल माध्यमों का भी उपयोग कर सकते हैं:
DigiLocker: छात्र अपने डिजिलॉकर अकाउंट में लॉग-इन करके डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूलों द्वारा दिए गए एक्सेस कोड या APAAR ID के जरिए इसे एक्सेस किया जा सकता है।
UMANG App: उमंग ऐप पर सीबीएसई सर्विस को सिलेक्ट करें और अपना रोल नंबर व जन्मतिथि डालकर रिजल्ट देखें।
SMS और IVRS: इंटरनेट न होने की स्थिति में छात्र एसएमएस या आईवीआरएस (कॉल) के जरिए भी अपना स्कोर जान सकते हैं।