Get App

10 मिनट में डिलीवरी सर्विस बंद...केंद्र सरकार का गिग वर्कर्स के लिए बड़ा फैसला

डिलीवरी समय को लेकर ड्राइवरों पर पड़ रहे दबाव को कम करने के लिए Blinkit, Zepto, Zomato और Swiggy जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के साथ बैठक की गई थी। सरकार के निर्देश के बाद Blinkit ने अपनी ब्रांडिंग से 10 मिनट में डिलीवरी का वादा हटा दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 2:36 PM
10 मिनट में डिलीवरी सर्विस बंद...केंद्र सरकार का गिग वर्कर्स के लिए बड़ा फैसला
गिग वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

गिग वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने क्विक कॉमर्स कंपनियों से “10 मिनट डिलीवरी” की अनिवार्य समय-सीमा हटाने को कहा है। सरकारी सूत्रों ने न्यूज 18 को बताया कि कई दौर की बातचीत के बाद केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने बड़ी डिलीवरी कंपनियों को इस सख्त डेडलाइन को हटाने के लिए राजी कर लिया है।

केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

डिलीवरी समय को लेकर ड्राइवरों पर पड़ रहे दबाव को कम करने के लिए Blinkit, Zepto, Zomato और Swiggy जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के साथ बैठक की गई थी। सरकार के निर्देश के बाद Blinkit ने अपनी ब्रांडिंग से 10 मिनट में डिलीवरी का वादा हटा दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बाकी कंपनियां भी ऐसा ही कदम उठाएंगी, ताकि डिलीवरी कर्मचारियों की सुरक्षा और काम की स्थिति बेहतर हो सके।

इस फैसले का हो रहा था विरोध 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें