Asian Market Crash Today: कच्चे तेल में उछाल ने ग्लोबल बाजारों का मूड खराब किया। निक्केई और कोस्पी में 3 परसेंट की गिरावट आई। महंगे क्रूड और बॉन्ड यील्ड के इस साल की ऊंचाई पर पहुंचने से US INDICES में भी तेज बिकवाली दिखी। डाओ जोंस 500 प्वाइंट से ज्यादा गिरा है। नैस्डैक भी दो परसेंट फिसला है।
