उत्तराखंड में एक के बाद एक प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। चमोली के थराली के बाद अब देवाल के मोपटा में भी बादल फटने खबर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसकी जानकारी दी। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया, "चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में बादल फटने की घटना में दो लोग लापता हैं और कई जानवर दब गए हैं। पूरे जिले में भारी बारिश के कारण रास्ते बंद हैं। राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं।" बादल फटने की घटनाएं रुद्रप्रयाग के बरेठ डुंगर टोक क्षेत्र और चमोली जिले के देवल क्षेत्र में हुई।
