Monsoon Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम की स्थिति अगले 3 से 4 दिनों तक अनुकूल बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, मानसून अब उत्तर अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बचे हुए हिस्सों, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।
