झारखंड के रांची में बड़ा विमान हादसा हो गया है। उड़ान भरने के बाद एक प्लेन क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक ये एक एयर एम्बुलेंस था और इसमें सात लोग सवार थे। विमान ने रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए टेकऑफ किया था, लेकिन रास्ते में ही उसका संपर्क रडार से टूट गया।
