छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत खनन (सैंड माइनिंग) को लेकर चल रहा पुराना विवाद मंगलवार रात खौफनाक हिंसा में बदल गया। आरोप है कि बदमाशों ने एक फॉर्च्यूनर SUV को ट्रकों से चारों तरफ से घेर लिया, उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
