Get App

'बैटल ऑफ गलवान' के टीजर से भड़का चीन, सलमान खान की फिल्म को लेकर कही ये बात

Battle of Galwan : यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। 27 दिसंबर को रिलीज़ हुए टीजर में सलमान खान को अपने जवानों से बात करते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद वह आगे बढ़ते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 3:02 PM
'बैटल ऑफ गलवान' के टीजर से भड़का चीन, सलमान खान की फिल्म को लेकर कही ये बात
ग्लोबल टाइम्स ने सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की कड़ी आलोचना की है।

चीन के सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स ने सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की कड़ी आलोचना की है। यह प्रतिक्रिया फिल्म का टीजर रिलीज होने के कुछ ही दिनों बाद आई है। हालांकि फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में आने वाली है, लेकिन टीज़र के बाद से ही इस पर विवाद शुरू हो गया है चीनी सोशल मीडिया यूजर्स इस फिल्म को लेकर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

हाल ही मैं सामने आया है टीजर 

यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित हैफिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल  संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं 27 दिसंबर को रिलीज़ हुए टीजर में सलमान खान को अपने जवानों से बात करते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद वह आगे बढ़ते हैं। झड़प के दौरान उनके हाथ में एक छड़ी नजर आती है। टीजर के अंत में उनके किरदार द्वारा एक व्यक्ति पर हमला करने का सीन दिखाया गया है, जिस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

चीनी मीडिया ने कही ये बात

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, चीन के कई एक्सपर्ट ने इस फिल्म पर गलत तथ्यों को दिखाने का आरोप लगाया है। अखबार में एक चीनी डिफेंस एक्सपर्ट ने कहा कि बॉलीवुड फिल्में अक्सर सटीक जानकारी की जगह भावनात्मक कहानी और मनोरंजन पर ज्यादा ध्यान देती हैं। विशेषज्ञ ने यह भी कहा कि फिल्मों में दिखाई गई बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई बातें इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकतीं। उन्होंने दावा किया कि इससे चीन की संप्रभुता की रक्षा करने के लिए पीपल्स लिबरेशन आर्मी के संकल्प पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।

सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर भी फिल्म 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें