हाजीपुर अब हुआ सियारामपुर...पंचायत चुनाव से पहले सीएम योगी का फैसला, दो ग्राम पंचायतों के बदले नाम

सियारामपुर नाम की ग्राम पंचायत उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में स्थित है। यह पंचायत जिले के भरावन विकास खंड के अंतर्गत आती है। पहले इस ग्राम पंचायत का नाम हाजीपुर था, जिसे अब बदलकर सियारामपुर कर दिया गया है। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से काफी समय से हाजीपुर का नाम बदलकर सियारामपुर करने की मांग की जा रही थी

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 6:22 PM
Story continues below Advertisement
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के दो जिलों में एक ग्राम पंचायत और एक गांव का नाम बदलने का फैसला लिया है।

पंचायत चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के दो जिलों में एक ग्राम पंचायत और एक गांव का नाम बदलने का फैसला लिया है। हरदोई जिले की ग्राम पंचायत हाजीपुर का नाम बदलकर सियारामपुर कर दिया गया है। दूसरा फैसला फिरोजाबाद जिले में आने वाली ग्राम पंचायत वासुदेवमई के अंतर्गत गांव उरमुरा किरार का नाम बदलकर हरिनगर कर दिया गया है। यह दोनों फैसले पंचायत चुनाव से ठीक पहले लिए गए हैं।

हाजीपुर बना सियारामपुर

बता दें कि, सियारामपुर नाम की ग्राम पंचायत उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में स्थित है। यह पंचायत जिले के भरावन विकास खंड के अंतर्गत आती है। पहले इस ग्राम पंचायत का नाम हाजीपुर था, जिसे अब बदलकर सियारामपुर कर दिया गया है। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से काफी समय से हाजीपुर का नाम बदलकर सियारामपुर करने की मांग की जा रही थी। आखिरकार योगी सरकार ने शनिवार को इस मांग को मंजूरी दे दी।


उरमुरा किरार बना अब हरिनगर

उरमुरा किरार गांव का नया नाम अब हरिनगर हो गया है। यह गांव उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में स्थित है। यह शिकोहाबाद तहसील और विकासखंड के अंतर्गत आता है। शिकोहाबाद क्षेत्र में वासुदेवमई नाम की एक ग्राम पंचायत है, और उरमुरा किरार गांव इसी पंचायत का हिस्सा है। गांव के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि गांव का नाम बदलकर हरिनगर किया जाए। इस मांग को मानते हुए योगी आदित्यनाथ ने आज इस पर फैसला लिया। सरकार के इस निर्णय से गांव के लोगों में खुशी का माहौल है और उन्होंने फैसले का स्वागत किया है।

इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में कई जगहों के नाम बदले जा चुके हैं। करीब तीन महीने पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर जिले के फाजिलनगर इलाके का नाम बदलकर पावा नगरी कर दिया था। यह फैसला भगवान महावीर से इस स्थान के धार्मिक और ऐतिहासिक जुड़ाव को देखते हुए लिया गया था। इसके अलावा लखीमपुर खीरी जिले के मुस्तफाबाद गांव का नाम बदलकर कबीरधाम रखा गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।