Greater Noida Car Accident : ग्रेटर नोएडा में 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की प्रशासन की नाकामी के चलते नाले में गिरने से मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। वहीं लोगों मे इस हादसे को लेकर गुस्सा है और कार्रवाई की मांग भी उठ रही है। वहीं अब इस मामले में नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने नोएडा के सीईओ डॉ लोकेश एम को हटाते हुए अब वेटिंग लिस्ट में डाल दिया है।लोकेश एम को नोएडा अथॉरिटी की कमान जुलाई 2023 में मिली थी।
