कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर पाकिस्तानियों में खुशी की लहर! उनकी खुशी छिपाए नहीं छिप रही

Cockroach Janata Party : बता दें कि, कॉकरोच पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसके इंस्टाग्राम पर सिर्फ 5 दिन में इसके फॉलोअर्स की संख्या 1.2 करोड़ (12 मिलियन) को पार कर गई है। इस आंकड़े के साथ उसने बीजेपी के आधिकारिक अकाउंट को पीछे छोड़ दिया। इस अकाउंट की शुरुआत एक तरह के व्यंग्य और मीम प्लेटफॉर्म के तौर पर हुई थी, लेकिन बहुत कम समय में यह यंगसटर्स के बीच एक ट्रेंड बन गया

अपडेटेड May 21, 2026 पर 6:58 PM
Story continues below Advertisement
इस समय कॉकरोच जनता पार्टी का नाम हर किसी के जुबान पर है।

देश में हर दिन नई-नई राजनीतिक पार्टियां बनती रहती हैं, लेकिन इस समय कॉकरोच जनता पार्टी का नाम हर किसी के जुबान पर है। सोशल मीडिया के तीन प्लेटफॉर्म एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक...इनपर कॉकरोच जनता पार्टी ने धमाकेदार एंट्री की है। पार्टी ने खासकर इंस्टाग्राम पर तो अलग ही धमाका किया हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी नाम के अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर बड़ा मुकाम हासिल करते हुए महज 4 दिन में बीजेपी और कांग्रेस जैसी दिग्गज पॉलिटिकल पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर इसके 14 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं'कॉकरोच जनता पार्टी' का क्रेज भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी देखा जा रहा है। इस पार्टी की पाकिस्तान में भी चर्चा होने लगी है।

पाकिस्तान में भी कॉकरोच जनता पार्टी के चर्चे

बता दें कि, पाकिस्तान के फेसम जर्नलिस्ट सनाउल्लाह खान (Sana Ullah Khan) ने भारत में बने कॉरकरोच जनता पार्टी को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इस पार्टी पर एक वीडियो शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल भी हो गया। सनाउल्लाह खान अपने वीडियो में बताते हैं कि, 'कॉकरोच जनता पार्टी ने महज चार दिनों के अंदर ही 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।' वहीं अपने वीडियो में उन्होंने इस पार्टी का फेनिफेस्टो भी बताते हुए नजर आते हैं। बता दें कि, सनाउल्लाह खान पाकिस्तान के एक प्रमुख खेल पत्रकार और यूट्यूबर हैं, जो अपने यूट्यूब चैनल 'पाक टीवी' (Pak TV) के माध्यम से क्रिकेट कवरेज करते हैं। पीसीबी (PCB) अध्यक्ष मोहसिन नकवी की नीतियों की तीखी आलोचना करने के कारण उन्हें काफी चर्चा मिली थी।


सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

बता दें कि, कॉकरोच पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसके इंस्टाग्राम पर सिर्फ 5 दिन में इसके फॉलोअर्स की संख्या 1.2 करोड़ (12 मिलियन) को पार कर गई है। इस आंकड़े के साथ उसने बीजेपी के आधिकारिक अकाउंट को पीछे छोड़ दिया। इस अकाउंट की शुरुआत एक तरह के व्यंग्य और मीम प्लेटफॉर्म के तौर पर हुई थी, लेकिन बहुत कम समय में यह यंगसटर्स के बीच एक ट्रेंड बन गया। सके पोस्ट में राजनीतिक तंज, सिस्टम पर कटाक्ष और वायरल मीम्स का ऐसा मेल है, जो सीधे युवाओं को जोड़ता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।