देश में हर दिन नई-नई राजनीतिक पार्टियां बनती रहती हैं, लेकिन इस समय कॉकरोच जनता पार्टी का नाम हर किसी के जुबान पर है। सोशल मीडिया के तीन प्लेटफॉर्म एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक...इनपर कॉकरोच जनता पार्टी ने धमाकेदार एंट्री की है। पार्टी ने खासकर इंस्टाग्राम पर तो अलग ही धमाका किया हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी नाम के अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर बड़ा मुकाम हासिल करते हुए महज 4 दिन में बीजेपी और कांग्रेस जैसी दिग्गज पॉलिटिकल पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर इसके 14 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं'कॉकरोच जनता पार्टी' का क्रेज भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी देखा जा रहा है। इस पार्टी की पाकिस्तान में भी चर्चा होने लगी है।
